फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three Died in road accident in Hisar: Accident occurred on Agroha Adampur road, youths returning from marriage

हिसार में सड़क हादसे में तीन की मौत: अग्रोहा-आदमपुर रोड हुई दुर्घटना, शादी से लौट रहे थे युवक

Sat, 09 Dec 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Dec 2023 11:27 AM IST
सार

हिसार में अग्रोहा-आदमपुर रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Three Died in road accident in Hisar: Accident occurred on Agroha Adampur road, youths returning from marriage
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के आदमपुर में शुक्रवार देर रात आदमपुर-अग्रोहा रोड पर गांव कोहली के पास अज्ञात वाहन ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और चार युवकों को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले और घायल सभी गांव काबरेल के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव काबरेल में देवीलाल बैंदा के लड़के की शादी थी। जिसकी बरात अग्राेहा गई थी। जिसमें गांव के सात युवक एक बोलेरो में सवार होकर बरात में गए थे। देर रात वापस लौटते समय जब कोहली गांव के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिस कारण बोलेरो में सवार सभी 7 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने तीन युवाओं को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed