फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three caught betting on the final match of IPL, Rs 3.85 lakh recovered

आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाते तीन पकड़े 3.85 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three caught betting on the final match of IPL, Rs 3.85 lakh recovered
हिसार। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,85,500 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, एक एलईडी और एक लैपटॉप बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में सेक्टर 14 निवासी संजय, कृष्णा नगर वासी हरीश और न्यू मॉडल टाउन निवासी अमरदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 14 में एक मकान में आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 14 में कार्रवाई करते हुए एक आवास से संजय और कृष्णा नगर के हरीश को क्रिकेट मैच पर मोलभाव करते हुए पकड़ लिया। उनके पास से 2,70,500 रुपये की नकदी, 9 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ। शहर थाना में दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ टीम ने न्यू मॉडल टाउन में कार्रवाई की गई। यहां से अमरदीप को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा उसके पास से 1 लाख 15 हजार रुपये की नकदी, 6 मोबाइल फोन और एक एलईडी बरामद की। अमरदीप के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

17 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार 12,47,350 रुपए किए बरामद
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र के दिशा निर्देश पर जिला पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी पर प्रभावी कार्रवाई की है। आईपीएल सत्र के दौरान 17 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 44 मोबाइल फोन, 5 एलईडी टीवी और 3 लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12,47,350 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed