फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three buses collecting dust due to lack of knock sensor wire started running

नॉक सेंसर वायर की कमी से धूल फांक रही तीन बसें चलनी हुई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three buses collecting dust due to lack of knock sensor wire started running
हिसार। बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। नॉक सेंसर वायर की कमी के कारण धूल फांक रही तीन बसें अब चलनी शुरू हो चुकी हैं। इनमें हिसार डिपो की दो व फतेहाबाद डिपो की एक बस शामिल है। बसें ठीक होने के बाद हिसार डिपो की दोनों बसों को सिरसा रूट पर भेजा गया है। तीनों बसें पिछले छह माह से वर्कशॉप में खड़ी हुई थी, लेकिन अब यात्रियों को तीनों बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो चुकी है। हालांकि बाद में रोडवेज की ओर से ऑटो मार्केट से नॉक सेंसर वायर मंगवाने की बात कही थी, मगर यहां भी प्रबंध नहीं हो पाया। उसके बाद न्योली खुर्द निवासी राजेश जांगड़ा व उनके सहयोगी ने नॉक सेंसर वायर का प्रबंध किया और बसों में लगाया।
विज्ञापन

अभी तक नॉक सेंसर वायर की नहीं पड़ी थी जरूरत
रोडवेज अधिकारियों की माने तो अभी तक नॉक सेंसर वायर की कभी जरूरत नहीं पड़ी थी। पहली बार ही बसों के नॉक सेंसर वायर खराब हुए थे। शुरू में रोडवेज ने जर्मनी की कंपनी से संपर्क किया, लेकिन वहां भी नॉक सेंसर वायर का प्रबंध नहीं हो पाया था। वहीं बसों में प्रयोग होने वाले पार्ट्स दिल्ली, अलवर, लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम के अलावा अन्य शहरों से मंगवाए जाते हैं।
विज्ञापन

इसी माह 9 बसें पहुंचने की उम्मीद
सरकार की ओर से प्रदेश में 809 बसों को देने की घोषणा की गई थी। इनमें से हिसार डिपो को 40 बसें मिलनी हैं। हिसार डिपो में 9 बसें इसी मार्च महीने में आने की बात कही जा रही हैं। यहां आने वाली बसें बीएस-6 की होगी। इन बसों में कई सेंसर लगे होंगे। मौजूदा समय में हिसार डिपो में सभी बसें बीएस-4 की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed