{"_id":"618033942552b439cc5b3a44","slug":"three-arrested-for-planning-robbery-five-illegal-pistols-20-cartridges-recovered-hisar-news-hsr615940138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, पांच अवैध पिस्तौल, 20 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, पांच अवैध पिस्तौल, 20 कारतूस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। हांसी जिला पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खारिया निवासी सुमित उर्फ मोंकी, किरतान निवासी अजय उर्फ रिस्की, अशोक उर्फ गोधू को गिरफ्तार किया है।
सीआईए वन हांसी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदनापुर ढाणी रोड के पास बने फ्लैटों के नजदीक 3 युुवक अवैध हथियार व टार्च लेकर खड़े हैं। आने जाने वाले राहगीरों को लूटने की फिराक में है। सीआईए वन ने सूचना के आधार पर रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर तीन युवक मिले। जिनमें से एक युवक हाथों में टॉर्च व हथियार लिए हुए था। उसने गाड़ी को रुकने का इशारा किया सरकारी गाड़ी चालक ने गाड़ी रोकी तो एकदम तीनों लड़कों ने अपने हाथों में हथियार लिए हुए गाड़ी को घेर लिया। साइड में खड़े दो लड़कों ने कहा कि कीमती सामान हमारे हवाले कर दो। गाड़ी में सतर्क बैठी पुलिस पार्टी ने एकदम नीचे उतर कर तीनों को काबू किया। सुमित उर्फ मोंकी के कब्जे से एक पिस्तौल व दो राउंड मैगजीन सहित व कमर पर पिट्ठू बैग में दो देशी कट्टे व 10 राउंड बरामद हुए। अजय उर्फ रिस्की के कब्जे से एक कट्टा व चार राउंड, एक टार्च बरामद हुई। अशोक उर्फ गोधू के कब्जे से एक कट्टा व चार कारतूस बरामद हुए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड भेजा है।