फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thousands of donation boxes became means of fodder and treatment for destitute mother cow

Hisar News: बेसहारा गोमाता के लिए चारे व उपचार का साधन बनीं हजारों दान पेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Thousands of donation boxes became means of fodder and treatment for destitute mother cow
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। गोमाता के प्रति लोगों में काफी आस्था है। हिसार में संचालित गोशालाओं में गायों के चारे से लेकर उनके उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पेट्रोल पंप, अस्पताल से लेकर दुकानों पर रखी हुईं दान पेटियां भी इन बेसहारा गायों के लिए सहारा बनी हुई हैं। हर माह इन दान पेटियों में जमा होने वाली रकम गोमाता के चारे व उपचार पर खर्च की जा रही है। जिले में हजारों स्थानों पर दान पेटियां रखी गई हैं।
पेट्रोल पंप से लेकर दुकानों पर आने वाले लोग अपनी श्रद्धा अनुसार 10, 20 रुपये से 50 रुपये गो सेवा के नाम पर डालते हैं। हिसार में तीन गोशालाओं की ओर से दुकानों, अस्पतालों से लेकर पेट्रोल पंप पर करीब 105 से दान पेटियां रखवाई हुई हैं। इन पेटियों से हर माह 20 से 35 हजार रुपये एकत्रित होते हैं और गोशाला में भेजे जा रहे हैं। गोशाला की ओर से रसीद भी काटी जाती है। संवाद
विज्ञापन

गो संचालकों की अपील : शुभ अवसर पर करें गोसेवा
गो संचालकों ने अपील कि घर में छोटे बच्चे से लेकर बड़े गुल्लक रखें और उसमें गो सेवा के नाम पर रुपये एकत्रित करें। कोई भी शुभ अवसर आने पर एकत्रित पैसा गोशाला में गोसेवा में लगाएं। गुल्लक में एकत्रित किया पैसा गायों के लिए सवामणि व चारे पर खर्च करें। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान ------
गोशाला की ओर से 40 दान पेटियां रखवाई गई हैं। प्रत्येक माह इन दान पेटियों में करीब 35 हजार रुपये तक एकत्रित होते हैं, जोकि गोशाला में गायों पर लगाए जाते हैं, ताकि उनके चारे से लेकर उपचार में कोई दिक्कत न आए। कोई 10 रुपये तो कोई 20 रुपये दान पेटी में डालकर गो सेवा कर रहे हैं। गोशाला में करीब 750 गाय और नंदी हैं।
- सज्जन गर्ग, प्रधान, श्रीश्याम गोशाला समिति, मिंग्नीखेड़ा

दुकानों व पेट्रोल पंप पर 15 दान पेटियां रखवाई हुई हैं। कभी एक तो कभी डेढ़ माह बाद इन पेटियों से रुपये की कलेक्शन की जाती है। इस दौरान 15 हजार से 20 हजार तक रुपये इकट्ठे होते हैं। हमारी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग गो सेवा के लिए इन दान पेटियों में रुपये डाले। गोशाला में करीब 425 गाय और नंदी हैं। - भीम असीजा, प्रधान, श्री योग भगवान कृष्ण कपिल गोशाला, हिसार


गोशाला में फिलहाल 126 गाय हैं। यहां लाचार गोमाता का उपचार किया जाता है। गोशाला की ओर से जगह-जगह 50 पेटियां रखवाई गई हैं। हर माह एक पेटी से 800 रुपये से 1200 रुपये एकत्रित होते हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य जगह भी पेटियां रखवाई जाएंगी। मेरी अपील है कि गो सेवा करने के लिए सभी लोग आगे आएं।
- भीम मक्कड़, कैशियर, श्री योग भगवान कृष्ण कपिल गोशाला (आईसीयू)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed