{"_id":"58ff93864f1c1bbb38c0cbde","slug":"thives-enter-the-house-break-grill-20-lakh-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर, कोचिंग की फीस के जमा 20 लाख ले उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर, कोचिंग की फीस के जमा 20 लाख ले उड़े
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर16-17 निवासी एक कोचिंग सेंटर के संचालक विमल किशोर के घर से चोर सोमवार रात 20 लाख रुपये और जेवर चुरा ले गए। खास बात यह है कि परिवार वाले साथ वाले कमरे में सो रहे थे। आशंका है कि चोरों ने कूलर में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार के सदस्यों को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया।
सेक्टर16-17 निवासी विमल किशोर शहर में एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। विमल किशोर और परिवार के तीन अन्य सदस्य सोमवार रात खाना खाने के बाद सो गए थे। विमल किशोर, उनकी पत्नी, बेटा एक कमरे में और उनकी बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी मंगलवार को सुबह साढे़ पांच बजे उठी तो साथ वाले कमरे का नजारा देखकर दंग रह गई और उन्होंने पति विमल किशोर और बच्चों को जगाया। परिजनों ने देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा है।
स्टोर में रखी अलमारी से नकदी उड़ाई
परिवार ने सबसे पहले साथ वाले कमरे के स्टोर में रखी अलमारी देखी। उसका ताला टूटा था और उसमें रखी करीब 20 लाख की नकदी गायब थी। नकदी गायब देख परिवार के सदस्यों के पांवों के नीचे से जमीन खिसक गई। फिर उन्होंने ड्रेसिंग रूम में रखी अलमारी चेक की तो सोने एक चेन गायब मिली। चोरों ने घर के अंदर खिड़की की ग्रिल तोड़कर एंट्री की। उसके बाद चोरों ने काफी शातिराना अंदाज मेें वारदात को अंजाम दिया। वारदात का पता लगने पर विमल किशोर के यहां पड़ोसियों का तांता लग गया। देखते ही देखते पता चलने पर उनके दूर-दराज के परिचित भी पहुंच गए।
विज्ञापन
कूलर की आवाज में कुछ नहीं सुना
कोचिंग सेंटर संचालक विमल किशोर का कहना है कि कूलर की आवाज में उनको कुछ नहीं सुनाई दिया। वे उठे तो चोरी हो चुकी थी। उन्होंने चोरों द्वारा कूलर के पानी में नशीला पदार्थ मिलाने की आशंका से इनकार नहीं किया है। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस की टीम एरिया के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन उस घर के आसपास सीसीटीवी नहीं है। कुछ दूरी पर एक घर की फुटेज खंगाली तो उसमें कोई तस्वीर साफ नहीं दिखी। इससे पुलिस को मायूसी हाथ लगी। पुलिस का कहना है कि वह और सीसीटीवी चेक करेगी।
चोरी का केस किया दर्ज
सिविल लाइन थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि ऐसा लगता है कि वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई है। घर के मालिक ने बताया कि यह नकदी कोचिंग सेंटर में 1 से 19 अप्रैल के बीच स्टूडेंट ने जमा कराई थी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।