फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   This winter, the jacket business will be worth Rs 5 crore.

Hisar News: सर्दी के मौसम में इस बार 5 करोड़ रुपये का होगा जैकेट का कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
This winter, the jacket business will be worth Rs 5 crore.
हिसार। सर्दी बढ़ते ही जैकेट की बिक्री भी बढ़ गई है। अभी ठंड और बढ़ेगी तो व्यापारियों का कहना है कि इस बार सर्दी के मौसम में जैकेट का अच्छा कारोबार होगा। इस बार शहर में करीब 5 करोड़ रुपये की जैकेट की बिक्री होगी। व्यापारियों के मुताबिक युवा वर्ग में फ्लॉपी व बुजुर्गों में कॉटन जैकेट का ट्रेंड है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार अब लोग स्वेटर के बजाय जैकेट खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी जैकेट ही खरीद रहे हैं। मार्केट में अलग-अलग रेंज और वैरायटी की जैकेट उपलब्ध हैं। इस बार कुछ नई वैरायटी भी आई है। इस बार मार्केट में बूमर जैकेट आई है। हालांकि यह फ्लॉपी जैकेट की तरह ही है लेकिन इसमें पफ ज्यादा होता है, जिस कारण से यह जैकेट ज्यादा गर्म होती है।
विज्ञापन


इन कारणों से युवा वर्ग फ्लॉपी जैकेट की कर रहे हैं मांग

फ्लॉपी जैकेट में वजन काफी कम होता है जबकि अन्य जैकेटों में वेट ज्यादा होता है। इसके अलावा इसे धोना व सुखाना भी आसान होता है। यह जैकेट इतनी हल्की व आसानी से फोल्ड होती है कि इस फोल्ड करके एक छोटे से पैकेट में पैक किया जा सकता है। यह काफी गर्म भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जैकेट हैं उपलब्ध

वैरायटी-शुरुआती रेंज

कॉटराइज- 3 हजार रुपये

फ्लॉपी-1700 रुपये

कॉटन-2 हजार रुपये

लैदर-4 हजार रुपये

ट्वीड-3 हजार रुपये

विंडचीटर-1600 रुपये

डेनिम-1500 रुपये

बूमर-1500 रुपये

यह बोले व्यापारी

जैकेट की काफी वैरायटी उपलब्ध है। इस बार सर्दी का मौसम जल्द शुरू हो गया है तो जैकेट की बिक्री भी जल्द शुरू हो गई है। साथ में शादियों का सीजन भी होने के कारण जैकेट खूब बिक रही हैं।


- सुरेंद्र बजाज, कारोबारी, राजगुरु मार्केट।

इस बार बूमर जैकेट नई आई है। युवा वर्ग फ्लॉपी जैकेट ज्यादा खरीद रहा है। बड़ी उम्र के लोग कॉटन जैकेट को पंसद कर रहे हैं। इस बार ठंड ज्यादा पड़ने के कारण जैकेट का अच्छा कारोबार होगा।

- वैभव, कारोबारी, राजगुरु मार्केट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed