फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Third wave: Maximum 154 infected were found in a day

तीसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 154 संक्रमित एक दिन में मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Third wave: Maximum 154 infected were found in a day
तीसरी लहर : एक दिन में सर्वाधिक 154 संक्रमित मिले
विज्ञापन

जिले में अब तक 639 लोगों की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव, सक्रिय केस 474, होम आइसोलेट 440
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर में मरीज अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिले में सक्रिय 474 मरीजों में से 34 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 440 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को एक दिन में सर्वाधित 154 संक्रमित मिले। संक्रमितों में 11 चिकित्सक, 11 हेल्थ वर्कर, 3 अध्यापक, 28 विद्यार्थी, 5 बैंक कर्मी, 2 नर्स शामिल हैं। जिले में अब तक तीसरी लहर में 639 मरीज मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बनाई 44 टीमें
होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किट दी जा रही है। इसमें प्लस ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, नेवीलाइजर, एलोपैथिक टेबलेट्स, एंटिबायोटिक, मल्टीविटामिन टेबलेट्स,आयुष काढा, गिलोय की टेबलेट्स हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 44 टीमें लगाई है, जो मरीजों को घर जाकर उनके स्थिति का पता लगा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई टीम समय समय पर संक्रमित मरीजों की जांच के लिए जाती है। टीम द्वारा जांचा जाता है कि मरीज की हालत कैसी है किस तरह की सुविधा की जरूरत है। मरीजों को सात दिन के लिए आइसोलेट रखा जाता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सैंपलिंग कर रही है। बुधवार को 6579 लोगों का टीकाकरण हुआ। नौ महीने पहले दूसरी डोज लगवाने वालों को ही एहतियाती डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

आज यहां-यहां लगेगा टीका : सुखदा अस्पताल,सर्वोदय अस्पताल, जिदंल संस्थान मेडिकल सांइस,
लाहोरिया स्कूल, गवर्नमेंट कॉलेज, नागोरी गेट, डीसी ऑफिस, ठाकुर दास भार्गव स्कूल, सरकारी स्कूल जहाजपुल, सैनी हाई स्कूल।
लगातार सैंपलिंग की जा रही है। होम आइसोलेट मरीजों की देखरेख के लिए टीमें लगाई गई है। मरीजों को हर तरह की सुविधा दी जा रही हैं। संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री निकाल कर उनके सैंपल करवाए जा रहे है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। संक्रमित मरीजों के लिए डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उपस्थित है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस की आरसी जारी
हिसार। नागरिक अस्पताल में आई चार नेशनल मोबाईल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस की आरटीओ विभाग ने आरसी जारी कर दी है। आरसी न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इन चारों एंबुलेंस को फील्ड में नहीं उतार पा रहा था। करीब 2 माह पहले हरियाणा सरकार के एनएचएम के तहत ये चार मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग हिसार को भेजी गई थी। इनमें एक एंबुलेंस की कीमत करीब 37 लाख रुपये है। कोरोना महामारी के दौर में जरूरतमंदो को उनके क्षेत्र में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लक्ष्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को सौंपी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed