फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Third wave: Corona infected died for the second consecutive day, 340 new patients found

तीसरी लहर : लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित की मौत, 340 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Third wave: Corona infected died for the second consecutive day, 340 new patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। कोरोना की तीसरी लहर अब जानलेवा साबित हो रही है। लगातार दूसरे दिन संक्रमित की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। हादसे के बाद 50 वर्षीय व्यक्ति अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर था। कोरोना की जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वीरवार देर रात उनकी मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हांसी के उत्तम नगर निवासी महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक चार संक्रमित जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 340 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में 11 चिकित्सक, 15 हेल्थ वर्कर, 47 विद्यार्थी, 5 शिक्षक, 3 वकील, 13 बैंककर्मी, 4 नर्सिंग स्टाफ, 4 प्रोफेसर, 5 कैदी, 6 जवान, 9 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अब 1642 सक्रिय केस हैं। रिकवरी रेट घटकर 95.13 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीसरी लहर में 50 प्रतिशत संक्रमित मरीजों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं मिल रहे। 30 से 40 प्रतिशत मरीज ऐसे मिल रहे हैं, जिनमें हल्के लक्षण मिल रहे है। ऐसे में सैंपलिंग करवाने पर संक्रमण की पुष्टि की जा सकती है। तीसरी लहर कम खतरनाक साबित हो रही है। तीसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की बात करें तो अभी तक केवल 42 मरीज को ही अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीसरी लहर में संक्रमित होने वाले मरीजों की रफ्तार तेज है, लेकिन कम खतरनाक साबित हो रही है। अधिकतर मरीज होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के घरों को ही माइक्रो कंटेनमेंट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलिंग लगातार की जा रही है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों के परिजनों व संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की जा रही है। तीसरी लहर में मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं। लगभग मरीज 7 दिन में ठीक हो रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा सैंपल करवाएं। मास्क पहनें, भीड़भाड़ में ना जाएं। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया ने बताया कोरोना संक्रमित मरीज एलोपेथिक दवाइयों के अलावा आयुर्वेदिक दवाइयां भी ले सकते हैं। आयुर्वेद भी कोरोना से बचाव के लिए कारगार है। कोरोना संक्रमित अगर आयुर्वेद से इलाज लेना चाहता है तो उन्हें आयुष विभाग की तरफ से कोरोनिल किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए संक्रमित मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, आधार कार्ड और ओपीडी पर्ची विभाग में लेकर आना होगा। इसके बाद आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर मरीज की स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी हासिल करके इलाज शुरू करते है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग की तरफ से कीट पर्याप्त मात्रा में आ जाएगी या कीट बाटनें के लिए कोई दिशा निर्दश आ जाते है तो मरीजों को किट बाट दी जाएगी। अभी मरीजों को एलोपेथिक किट बाटी जा रही है।

कोरोना मरीज आयुर्वेदिक दवाइयों से भी इलाज करवा रहे हैं। संक्रमित मरीजों के लिए कोरोनिल किट उपलब्ध है। जिसमें कोरोनिल वटी, श्वासारि वटी, अणु तेल इस तरह की दवाइयां दी जाती हैं। - डॉ. सुखबीर वर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सक, नागरिक अस्पताल हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed