{"_id":"67607f8b5c83260c98073034","slug":"third-accused-of-robbing-a-taxi-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-525989-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टैक्सी को लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टैक्सी को लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बास। पुलिस ने हिसार से किराए पर टैक्सी लाकर उसको लूटने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पाबड़ा निवासी पवन उर्फ पोनी अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 29 नवंबर को मटका चौक टैक्सी स्टैंड से एक टैक्सी को 1,400 रुपये में किराये पर किया था। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वालों ने गांव कुंभा से पेटवाड़ के बीच में गाड़ी मालिक को नकली लाइटर गन दिखाकर पर्स, फोन और कार छीनी थी। इस केस में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है।
स्कूल में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
बास। चोरी के अपराधों पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने गांव पुट्ठी समैण के राजकीय कन्या स्कूल से पंखे चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों गांव पुट्ठी समैण निवासी दीपक और राहुल को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों ने गांव पुट्ठी समैण के राजकीय कन्या स्कूल से रात के समय छत वाले तीन पंखे चोरी किए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए पंखे बरामद किए है।