{"_id":"61feb9d30c8db567e474d252","slug":"thieves-took-two-lakh-rupees-kept-for-kidney-operation-of-mother-hisar-news-hsr6236024104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के गुर्दे के ऑपरेशन के लिए रखे दो लाख रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के गुर्दे के ऑपरेशन के लिए रखे दो लाख रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
घर पर अलमारी का बिखेरा हुआ सामान।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। शहर की जगदीश कॉलोनी में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर दो लाख रुपये व दो एलईडी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिकिन संतोष ने बताया कि वह वीरवार शाम को घर पर ताला लगा कर रोहतक अपने मायके चली गई थी। परिवार के बाकी सदस्य भी पहले ही बाहर गए हुए थे। शुक्रवार को सुबह साढे़ 11 बजे वापस आई तो ताले टूटे मिले। इस दौरान मकान से दो एलईडी व अलमारी में रखे 2 लाख रुपये गायब मिले। यह राशि संतोष ने मां के गुर्दे के ऑपरेशन के लिए रखे थे। संतोष के पति निजी क्लीनिक चलाते हैं व उनका बेटा टैक्सी चालक है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, चार कुतुब गेट स्थित नियामत राम धर्मशाला में सत्संग का सामान चोरी हो गया। शुक्रवार को अनुयायी सत्संग करने आए तो वारदात का पता चला। पुलिस को दी शिकायत में आंबेडकर कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी हैं। उन्होंने वीरवार को धर्मशाला में सत्संग किया था और धर्मशाला के स्टोर में सत्संग का सामान रखा गया था। शुक्रवार को आए तो स्टोर के रोशनदान की ईंटें हटी हुई मिली और अंदर ताला टूटा हुआ था। धर्मशाला से इन्वर्टर व बैटरी, एम्पलीफायर, पानी की मोटर, माइक व लीड, एक ढोलक आदि सामान गायब है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।