फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves broke into the house and stole Rs 3 lakh.

Hisar News: घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole Rs 3 lakh.

विज्ञापन
हिसार। जिले के गंगवा गांव के पास रामगढ़ बस्ती में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर संदूक में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में अमरनाथ ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी है। इसमें बताया कि वह मंगलवार को अपने परिवार के साथ गुरुग्राम स्थित देवी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गया हुआ था। रात करीब 9:30 बजे जब वह घर लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अमरनाथ ने बताया कि घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और संदूक में रखे तीन लाख रुपये गायब थे। यह राशि प्लॉट के इकरारनामे से प्राप्त हुई थी, जिसे उन्होंने संभालकर रखा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed