फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   thief grabs and assigned to police

करने गए थे चोरी, पिटकर जेल पहुंचे

Sun, 17 Nov 2013 09:26 PM IST
सिरसा/ब्यूरो।
सिरसा/ब्यूरो। Updated Sun, 17 Nov 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
thief grabs and assigned to police
हरियाणा के सिरसा में नोहरिया बाजार गली मस्जिदवाली में रविवार तड़के तीन बजे घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी युवक पहले भी चोरी के कई मामलों में पकड़ा जा चुका है। युवक नशे का आदी है।

नोहरिया बाजार गली मस्जिदवाली स्थित विमल जैन के मकान में रविवार तड़के एक युवक टंकी की पाइप लाइन के सहारे आंगन में उतर रहा था।

कुछ गिरने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाते हुए युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया।

वह चप्पल और कंबल छत पर रखकर आया था। युवक ने अपनी पहचान साजन पुत्र मंगतराम निवासी लक्कडमंडी नोहरियागेट के रूप में करवाई।

आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक पहले भी चोरी के आरोपों में पकड़ा जा चुका है और पांच दिन पहले ही जेल से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed