{"_id":"6ac7fbe665c952abff069090","slug":"they-had-wished-to-see-the-wedding-turban-on-their-sons-head-but-instead-they-had-to-pay-their-final-respects-at-his-bier-hisar-news-c-21-hsr1005-969099-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बेटे के सिर देखना चाहते थे सेहरा अर्थी पर करने पड़े अंतिम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बेटे के सिर देखना चाहते थे सेहरा अर्थी पर करने पड़े अंतिम दर्शन
विज्ञापन
हिसार। यूनिक ऑटो वर्कशॉप में कार बैक करते समय हुए हादसे में जान गंवाने वाले हांसी जिले के गांव अनीपुरा निवासी विवेक के शव का वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बेटे के सिर पर सेहरा सजा देखना चाह रहे पिता मेवा सिंह को उसकी अर्थी उठती देखनी पड़ी। मेवा सिंह ने बताया कि विवेक की शादी अगले मार्च में तय थी। शादी तय होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। नवरात्र से शादी की तैयारियां शुरू करने की योजना थी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
परिवार वालों को बाद में हादसे के बारे में बताया
विवेक ने हादसे के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया था, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्हें बताया गया कि विवेक का छोटा-मोटा हादसा हुआ है और उसे फ्रैक्चर हुआ है। बाद में हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
यूं हुआ था हादसा
बुधवार को एक कार सर्विस के लिए वर्कशॉप आई थी। कर्मचारी कार को बैक कर रहा था, तभी वह तेज गति से पीछे गई और पिलर से जा टकराई। इस दौरान वहां काम कर रहे विवेक और राजपाल भी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चला रहे कर्मचारी राजेंद्र और वर्कशॉप प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।