{"_id":"67d5cb65c23c4ec4e9077806","slug":"they-broke-into-the-office-and-vandalized-it-and-beat-up-the-youths-hisar-news-c-21-hsr1020-585264-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार्यालय में घुसकर की तोड़फोड़, युवकों के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार्यालय में घुसकर की तोड़फोड़, युवकों के साथ की मारपीट
Sun, 16 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद बिखरा कांच
नारनौंद। होली पर कुछ युवकों ने बुडाना रोड पर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने कई युवकों के साथ मारपीट की और एक कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ भी की। कार्यालय की मालकिन एवं नारनौंद के वार्ड नंबर तीन निवासी दर्शना देवी ने पुलिस को शिकायत दी है।
यह पूरी घटना कार्यालय व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इन्हीं युवकों ने पहले भी शहर में कई युवकों पर सुए से हमला किया था।
दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसके चलते नारनौंद निवासी आदित्य अपने बचाव के लिए बुडाना रोड स्थित हमारे कार्यालय में घुस गया था। उसके पीछे-पीछे दूसरे पक्ष के युवक नारनौंद निवासी सौरभ, मोहित, पुंगी आदित्य व सौरभ उसका पीछा करते हुए हमारे कार्यालय के सामने आए। मैंने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौज कर ईंट व पत्थरों से कार्यालय का दरवाजा, शीशे व अन्य सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह पूरी वारदात हमारे ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उसके बाद हमने इसकी सूचना नारनौंद थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। मामले में नारनौंद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस द्वारा कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहां पर तोड़फोड़ की शिकायत हमें मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- चंद्रभान, थाना प्रभारी, नारनौंद।