फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be no water shortage in Mahavir Colony, Azad Nagar, Camry Road area

महावीर कॉलोनी, आजाद नगर, कैमरी रोड एरिया में नहीं रहेगी पानी की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
There will be no water shortage in Mahavir Colony, Azad Nagar, Camry Road area
हिसार। महावीर कॉलोनी, आजाद नगर, कैमरी रोड, पटेल नगर, डिफेंस कॉलोनी, जवाहर नगर एरिया के लोगों को जल्द पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी। आजाद नगर जलघर में 10 करोड़ और कैमरी रोड के जलघर में 7.13 करोड़ की लागत से नया वाटर टैंक बनाया जाएगा। इसके अलावा मशीनरी भी अपग्रेड की जाएंगी।
विज्ञापन

मेयर गौतम सरदाना ने शनिवार को बरवाला चुंगी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभाग के एसई टीआर पंवार ने बताया कि शहर में 30 हजार मीटर पेयजल लाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 10 हजार मीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। कैमरी रोड जलघर में नया वाटर टैंक व पुराने टैंक का विस्तार किया जाएगा। इससे कैमरी रोड को सभी कॉलोनियों, पटेल नगर एरिया, जवाहर नगर, डिफेंस कॉलोनी के साथ कैंप चौक तक आने वाले सभी एरिया को बेहतर पेयजल सुविधा मिल पाएगी। इस प्रोजेक्ट की डीएनआईटी मुख्यालय भेजी जा चुकी है। जल्द ही अनुमति मिलने के साथ कार्य शुरू हो जाएगा। एक्सईन एसके त्यागी ने कहा कि आजाद नगर एरिया के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। बैठक में जन सवास्थ्य विभाग के एसई टीआर पंवार, एक्सईन एस के त्यागी, एसडी कंवरपाल, एसडीओ जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि छोटूराम कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, विजय नगर, मॉडल टाउन, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, डिफेंस कॉलोनी, हरिदास कॉलोनी, एमसी कॉलोनी में 41.50 लाख से बूस्टिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसका कार्य भी आलॉट कर दिया गया है। इस दौरान अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed