{"_id":"67800c51e854a61194070a16","slug":"there-will-be-no-extra-fee-for-post-matric-scholarship-consensus-reached-in-the-meeting-hisar-news-c-21-1-hsr1013-541713-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क, बैठक में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क, बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर आ रही शिकायतों के समाधान के लिए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी के गठन के बाद वीरवार को प्रो. संजीव ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश देकर छात्र संगठन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया (डासफी) के छात्र नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को माफ करने पर सहमति बनी।
डासफी ने बताया कि सरकार द्वारा 40% और 60% के अनुपात में अनुसूचित जाति के छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति डाली जाती है जबकि आने वाली राशि एक किस्त में न आकर अलग-अलग समय पर डाली जाती है जिससे अनुसूचित जाति के छात्रों द्वारा राशि का भुगतान करने में तकनीकी खामियों के कारण समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
मांगे जिन्हें पूरा किया गया
1. अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के एक हफ्ते तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फीस भरी जा सकेगी।
2. छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के फॉर्म निकलने के बाद ओर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में डालने से पहले विवि द्वारा सेमिनार का आयोजन करवाया जाएगा। ताकि बच्चों को फीस भरने में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
3. निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के सभी नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए आदेश जारी किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- कुलपति ने सख्त आदेश दिए हैं कि छात्रों की समस्याओं के निपटान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ताकि छात्रों को पढ़ाई में कोई बाधा न आए और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े। - प्रोफेसर संजीव कुमार, कमेटी अध्यक्ष। ं