फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be light drizzle and cloudy for two days, it will rain in the entire state on 6th and 7th

Haryana Weather: दो दिन हल्की बूंदाबांदी व बादलवाई रहेगी, 6 व 7 को पूरे प्रदेश में होगी बारिश

Sun, 03 Jul 2022 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 01:33 AM IST
सार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने कहा कि 7 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 3 से 5 जुलाई तक कहीं कहीं बारिश व छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। 

विज्ञापन
There will be light drizzle and cloudy for two days, it will rain in the entire state on 6th and 7th
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पूरे हरियाणा में मानसून की दस्तक के बाद थ शनिवार को उत्तरी जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, चंडीगढ़, अंबाला में बारिश रही। अन्य जिलों में बादलों का प्रभाव रहा। रविवार को दक्षिण हरियाणा में मानसून की बारिश रहेगी। 6 से 8 जुलाई तक मानसून फिर से तेज होगा।
विज्ञापन


मानसून का फैलाव पूरे प्रदेश में हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश भर में अलग अलग जिलों में मानसूनी बारिश हो रही है। अंबाला, फतेहबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र , पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, और जिला महेंद्रगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन


मध्य-दक्षिण राजस्थान पर एक एक चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है। जिसकी वजह से आज राजस्थान के मध्य दक्षिणी हिस्से में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। शनिवार सुबह उत्तरी जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, चंडीगढ़, अम्बाला आदि स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नया चक्रवातीय सरकुलेशन इस समय बांग्लादेश पर बना हुआ है । जो परसों से ओड़िशा व उत्तर बंगाल की खाड़ी के इलाकों पर आकर कम दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावनाएं बन रही है। साथ ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर एक टर्फ रेखा बनेगी जो 6 से 8 जुलाई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

जींद, रोहतक, झज्जर, महेन्द्रगढ़, दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में मौसम आंशिक रूप से साफ व उमस भरी गर्मी वाला बना हुआ है। साथ ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है। शनिवार को महेंद्रगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में नांगल चौधरी और नारनौल के आसपास बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।रविवार को अलसुबह व दोपहर बाद कहीं- कहीं पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।


अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून के सक्रिय रहने से फसलों को भी फायदा होगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने कहा कि 7 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 3 से 5 जुलाई तक कहीं कहीं बारिश व छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। 6 व 7 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस दौरान आद्रर्ता की मात्रा अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed