फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be admission on 320 seats in BA first year and 80 seats in B.Com in Government Post Graduate Women's College.

Fatehabad News: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 320 और बीकॉम में 80 सीटों पर होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
There will be admission on 320 seats in BA first year and 80 seats in B.Com in Government Post Graduate Women's College.
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का दृश्य
रतिया। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में नए सत्र में स्नातक में कला संकाय एवं वाणिज्य संकाय प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 320 और बीकॉम में 80 सीटों पर आवेदन तीन जून से 25 जून तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

यदि किसी छात्रा से फार्म भरते हुए गलती होगी तो वह ओटीपी के आधार पर एडिट भी कर सकती है। एमए हिंदी प्रथम वर्ष की 60 सीट में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए दाखिला शेड्यूल उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा बाद में जारी किया जाएगा। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दस्तावेजों का सत्यापन 5 जून से 28 जून तक होगा। दो जुलाई को प्रथम प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में आईं छात्राओं को 4 जुलाई से 8 जुलाई तक फीस भरनी होगी। नौ जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट व 10 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसकी फीस 10 जुलाई से 12 जुलाई तक भरनी होगी। रिक्त सीटों के लिए 15 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसके बाद नए फार्म भरने के लिए 16 जुलाई से ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल ओपन किया जाएगा। 22 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेकर दाखिला लिया जा सकता है। इसके बाद 24 जुलाई से 31 जुलाई तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत प्रत्येक दिन 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे।
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
नोडल अधिकारी प्रो. रितु रानी ने बताया कि दाखिले के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, 10वीं व 12वीं के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, माइग्रेशन प्रमाण पत्र (सीबीएसई बोर्ड या अन्य बोर्ड की छात्राओं के लिए), पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी ( विद्यार्थी की खुद की मेल आईडी), मोबाइल नंबर, बैंक खाता और आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

महाविद्यालय में छात्राओं के लिए बस सेवा, कंप्यूटर, भूगोल, लैंग्वेज प्रयोगशाला, खेल मैदान, सेमिनार हॉल, सभागार, प्लेसमेंट सेल, महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाई जैसी सुविधाएं हैं। शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम भी होते हैं। - प्रेम मेहता, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article