{"_id":"67a11a8b64fc92ab330b41cf","slug":"there-will-be-a-power-cut-for-five-hours-today-hisar-news-c-21-hsr1020-558136-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अर्बन स्टेट, एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, मॉडल टाउन में आज पांच घंटे रहेगा बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अर्बन स्टेट, एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, मॉडल टाउन में आज पांच घंटे रहेगा बिजली कट
Tue, 04 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार। तकनीकी खामियों के कारण मंगलवार को अर्बन स्टेट, एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, मॉडल टाउन और ठंडी सड़क के कुछ हिस्सों में बिजली कट रहेगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 11केवी फीडर डीसी कॉलोनी, 11केवी फीडर मॉडल टाउन में कंडक्टर बदले जाएंगे, जिस कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
मुफ्त ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए 10 फरवरी तक करें आवेदन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से युवा किसानों और बेरोजगार युवाओं को मुफ्त ड्रोन पायलट प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि 27 जनवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं और 10 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। कृषि विभाग के उपनिदेशक राजबीर सिंह ने बताया कि इच्छुक युवा विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास कम से कम दसवीं पास का प्रमाणपत्र एवं वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।