{"_id":"65847134e6034537980adfb8","slug":"there-will-be-a-big-change-in-haryanas-politics-after-aaps-parivartan-yatra-anurag-hisar-news-c-21-hsr1020-283870-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की बदलाव यात्रा के बाद हरियाणा की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की बदलाव यात्रा के बाद हरियाणा की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव : अनुराग
Thu, 21 Dec 2023 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
शहर में बदलाव यात्रा निकालते पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा व अन्य।
नारनौंद(हिसार)।
आप की बदलाव यात्रा के बाद 2024 में हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। यह बात आम आदमी पार्टी की प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के सातवें दिन पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कही। शहर में खांडा मोड़ से पुराने बस स्टैंड तक विशाल बदलाव यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल रहे। यात्रा से पूर्व उन्होंने प्रेसवार्ता की।
उन्होंने कहा कि इस बार केवल पार्टियां नहीं बदलेंगी बल्कि इस बार व्यवस्था बदलेगी और आप की सरकार बनेगी। दूसरी पार्टियां राजनीति करने के लिए यात्राएं निकाल रही हैं, क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। लेकिन आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलाव के लिए यात्रा निकाल रही है। नारनौंद की सड़कों की हालत खराब है। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर अस्पताल में केवल खानापूर्ति होती है। सीएम मनोहर हरियाणा के युवाओं को इजराइल भेजने की कह रहे हैं, जिसको लेकर हरियाणा के लोगों में रोष है। लोग कह रहे हैं हरियाणा में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं उन सरकारी पदों पर भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही। लेकिन हरियाणा के युवाओं को इजराइल भेजकर युद्ध की आग में धकेलना चाहते हैं। एक तरफ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार 42 हजार युवाओं को नौकरी दे चुकी है और साढ़े तीन लाख प्राइवेट रोजगार का प्रबंधन किया है। इसके अलावा 13 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भाजपा सरकार के राज में 40 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं और 27 भर्तियां कोर्ट में फंसी पड़ी हैं। भाजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी ही हरा सकती है, इसलिए भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो चुका है कि सीधे मुकाबले में भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। इसका मतलब कांग्रेस के पास नेतृत्व, संगठन और विचारधारा की कमी है। इस मौके पर पूर्व हरपाल भट्टी, डॉ मनीष यादव, दलबीर किरमारा, राजीव पाली, अशोक शर्मा, मुकेश लोहान, कुलबीर लोहान, डॉ अनिल रंगा समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे।