फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There was a wait for city buses, even the foot overbridge could not take shape

Hisar News: सिटी बसों का रहा इंतजार, फुटओवरब्रिज भी नहीं ले सका आकार

Tue, 31 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 31 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was a wait for city buses, even the foot overbridge could not take shape
 ई सिटी बसों को चार्ज करने के लिए वर्कशॉप में लगा चार्जर। 
हिसार। सड़क एवं रेल सेवा के लिहाज से बीता साल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। बहुप्रतिक्षीत सीटी बसों का इतंजार पूरी नहीं हो पाया वहीं, रेलवे स्टेशन पर अधूरा फुटओवर ब्रिज पूरा नहीं हो सका। इतना ही नहीं यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग हिसार से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन भी नहीं दौड़ पाई क्योंकि रेलवे ट्रैक के माध्यम से हिसार को सीधा चंडीगढ़ से नहीं जोड़ा जा सका। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट बस स्टैंड भी शिफ्ट नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पाई। हिसार डिपो को तीन ही बसें मिल पाई हैं, जबकि पांच बसें कंडम हो गईं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सिर्फ चार्जिंग प्वाइंट लग पाए
ई-सिटी बसों के लिए दो माह पहले वर्कशॉप में चार्जिंग प्वाइंट लगाया गया था, मगर अभी तक सिटी बसों के आने का इंतजार है। हालांकि रोडवेज की ओर से किराया से लेकर रूट तक फाइनल किया जा चुका है। पहले चरण में हिसार डिपो को पांच बसें मिलनी हैं। सिटी बस सेवा शुरू होती है तो लोगों को ऑटो व टेंपो चालकों की मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा, वहीं शहर में प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन

बजट के अभाव में अधूरा रहा एफओबी
बजट के अभाव में इस साल भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सुविधा नहीं मिल पाई। अभी तक प्लेटफार्म नंबर-1 से प्लेटफार्म नंबर-3 तक ही फुट ओवरब्रिज बन पाया है। इस कारण यात्रियों को आगे के प्लेटफार्म तक सामान लेकर जाने में परेशानी होती है। हालांकि इसके फाउंडेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बस सेवा से जूझते रहे यात्री
जिले के ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी साल भर खलती रही। रोडवेज बसों की कमी के कारण लोग निजी वाहनों में खतरे भरा सफर करने को मजबूर हुए। इसके साथ ही निजी बस संचालकों की मनमानी का भी शिकार होना पड़ा। छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए पिंक बसों का उपयोग इनके लिए न कर ग्रामीण रूटों पर लगा दिया गया।
जाम से नहीं मिली निजात
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट बस स्टैंड भी शिफ्ट नहीं हो पाया। ऐसे में लोगों को बस स्टैंड से लेकर नागोरी गेट तक जाम से निजात नहीं मिल पाई है। रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन की मानें तो बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर अभी तक मुख्यालय से कोई पत्र नहीं मिला है।
बस स्टैंड पर खलती रही सुविधाएं
बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हो पाया। बैठने के लिए बैंच कम है। गर्मियों में राहत के लिए पखें पर्याप्त नहीं है। शौचालय में सफाई का माकूल इंतजाम नहीं हो सका और पीने के लिए साफ पानी की कमी खली।
चंडीगढ़ से भिवानी तक एकता एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन रात को ही भिवानी आ जाती है और कई घंटों तक खड़ी रहती है। ऐसे में इस ट्रेन को हिसार तक लाया जाए। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी कोई ट्रेन नहीं हैं। रेलवे अधिकारियों के सामने इस मांग को कई बार उठाया जा चुका है। उम्मीद है कि रेलवे इस ट्रेन का हिसार तक संचालन करेगा।
- प्रोफेसर मनोज कुमार
शहर में एक भी सिटी बस नहीं चली रही। जबकि यह लोगों की सबसे बड़ी डिमांड है। सिटी बसें नहीं होने के कारण ऑटो चालक मनमानी का किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द यात्रियों को सिटी बसों की सुविधा मिले। सिटी बसों में यात्रियों का सफर सुरक्षित रहेगा, वहीं किराया भी कम लगेगा।
- अनूप कस्वां, हैंडबाल कोच
रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट लगी हुई हैं, जोकि कम हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा होनी चाहिए। खासतौर पर बुजुर्ग यात्रियों को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने और उतरने में परेशानी आती है। ऐसे में स्टेशन पर कम से कम चार लिफ्ट और लगवाई जाएं।

- हिमांशु
अभी तक बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर मुख्यालय से कोई पत्र नहीं आया है। ई-सिटी बसों के लिए वर्कशॉप में चार्जर लग चुका है। जल्द ही यात्रियों को सिटी बसों का तोहफा मिलेगा।
- डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज।

रूबीना।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed