फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There was a change in the weather, clouds appeared in the sky

Hisar News: मौसम में हुआ बदलाव, छाए आसमान में बादल

Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
There was a change in the weather, clouds appeared in the sky
 आसमान में छाए बादल। संवाद
सिरसा। जिले में वीरवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे। जिससे एक तरफ गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना है इस मौसम में गर्मी का पड़ना फसलों के लिए अच्छा है। अगर इस समय बारिश हो जाती है तो फसले खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। जिसके चलते तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास किया गया। तेज धूप के चलते लोग गर्मी से बचते हुए नजर आए। दोपहर के समय में तो सार्वजनिक जगहों पर लोगों की भीड़ कम दिखाई दी। वहीं लोग पेय पदार्थों का इस्तेमाल करते हुए ज्यादा दिखाई दिए। शाम होते-होते मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। करीब 4 बजे आसमान में बादल छा गए। जिससे धूल भरी आंधी भी चली, लेकिन रात तक बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल छाने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। जिसके चलते रात तक ठंडी हवाएं चलती रही। वहीं दूसरी ओर मौसम के बदलने से किसनों की चिंताओं ने बढ़ा दिया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
वीरवार को मौसम में बदलाव के साथ मौसम में गिरावट भी हुई। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed