{"_id":"679fc7449a9ff680fc068639","slug":"there-is-a-possibility-of-drizzle-for-two-days-hisar-news-c-21-hsr1034-557624-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज रात से सक्रिय होगा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज रात से सक्रिय होगा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन बूंदाबांदी के आसार
Mon, 03 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में सोमवार रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 4 और 5 फरवरी को कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। अभी मौसम का मिजाज अक्सर बदला रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में बढ़ी नमी के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कोहरे की वापसी हुई है। शनिवार रात को विक्षोभ के आगे निकलने के बाद हवाओं की दिशा बदल कर उत्तरी होने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान हिसार जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा, जबकि फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तीन फरवरी की रात सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर शाम को ही देखने को मिलेगा। शाम तक आंशिक रूप से बादल छा जाएंगे। इसके आंशिक असर से हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों और पंजाब से सटे हिस्सों और कुछ पूर्वी हिस्सों पर 4-5 फरवरी के दौरान कहीं-कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी की संभावना है। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और कोहरे की गतिविधियां जारी रहेंगी।