{"_id":"688d1585cbfdf1d9dc01aaee","slug":"theft-in-broad-daylight-at-property-dealers-house-in-sector-14-hisar-news-c-21-hsr1005-679399-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-14 में प्रॉपर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-14 में प्रॉपर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के घर से चोरी हो गई। प्रॉपर्टी डीलर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह प्रॉपटी डीलर का काम करता है और उसकी पत्नी खारिया डोभी में पोस्ट ऑफिस में काम करती है। 30 जुलाई सुबह साढ़े 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर खारिया डोभी गया था। बारिश आने पर वह दोपहर करीब ढाई बजे घर पहुंचा। यहां आकर देखा तो घर का ताला टूटा पड़ा था। बाथरूम व किचन की टूटियां गायब थीं। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी साढ़े तीन ग्राम सोने से बनी कानों की बालियां और एक जोड़ी चांदी की पाजेब गायब मिली। इस पर उसने डायल 112 पर फोन किया। उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित थाने को दी।
इसके बाद संबंधित थाने से फोरेंसिक टीम जांच के लिए आई। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। कुलदीप शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले चोर उनके घर के बाहर लगीं टूटियां भी चोरी करके ले गए थे। उसके घर के नजदीक भी कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। सिटी थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो