फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The young man from Caesar was beaten with sticks and rods, the injured person's gold ring went missing, a case has been registered.

Hisar News: सीसर के युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल की सोने की अंगूठी गायब, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The young man from Caesar was beaten with sticks and rods, the injured person's gold ring went missing, a case has been registered.
बास। सीसर गांव में रंजिश में छह युवकों ने एक युवक पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर युवक को घसीटकर एक घर में ले गए और जमकर पीटा। इस दौरान अनिल का एक हाथ टूट गया। आरोप है कि घायल की सोने की अंगूठी भी गायब है। पुलिस ने घायल के बयान पर छह नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सीसर गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 8 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे अजय नामक युवक ने उसके मोबाइल पर कॉल कर ‘देख लेने’ की धमकी दी। 9 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे वह खेत से घर जा रहा था। इस दौरान गांव के ही कालू और बारू ने रास्ता रोक लिया। उनके हाथ में डंडे थे। यह देख वह बाइक छोड़ पैदल भागने लगा तो दिनेश ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कुलदीप, कालू, बारू व अन्य ने उसे लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर उसे घसीटकर बारू के घर ले गए, जहां दिनेश ने उसकी बाजू पर डंडा मारा, जिससे वह टूट गई। थोड़ी देर बाद संदीप आया और मुंह पर लात-घूंसे मारे। हमले के दौरान उसकी सोने की अंगूठी गायब हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी सोरखी ले गई, जहां से उसे हांसी फिर हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 11 अगस्त को पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। अनिल ने अजय, कालू, बारू, दिनेश, कुलदीप और संदीप पर चोट पहुंचाने और अपहरण का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी एचसी जयबीर का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अपहरण के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में पांच जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed