फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The wounds of the roads in Sector 3-5, Part 4 and Housing Board will be treated.

Hisar News: सेक्टर 3-5, 4 पार्ट टू व हाउसिंग बोर्ड की सड़कों के जख्मों का होगा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The wounds of the roads in Sector 3-5, Part 4 and Housing Board will be treated.
हिसार के सेक्टर 1-4 सेक्टर 3-5 की टूटी हुई सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद
हिसार। शहर के सेक्टर 3-5, 4 पार्ट टू व हाउसिंग बोर्ड (सेक्टर 1-4) की सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने टेंडर अलॉट कर दिए हैं। इन सड़कों के निर्माण पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। अधिकारियों के मुताबिक अगले माह इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में सेक्टर 3 व 5 में प्लॉट आवंटन किए गए थे। सेक्टर-5 में करीब 1500 प्लॉट और सेक्टर 3 में 400 प्लॉट हैं। इनमें से 50 प्रतिशत प्लॉट पर निर्माण कार्य हो चुका है। उसी वक्त दोनों सेक्टरों की सड़कों का निर्माण किया गया था। इसके बाद विभाग ने इन सड़कों की सुध नहीं ली। हालांकि सेक्टर की आरडब्ल्यूए लंबे समय से सड़कों के दोबारा निर्माण की मांग उठा रही थी। सड़कों का पुनर्निर्माण न होने से हालत काफी जर्जर हो चुकी है। आरडब्ल्यूए के मुताबिक सड़कों के निर्माण के लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर एस्टीमेट को मंजूर कराया है।
विज्ञापन


सड़कों के निर्माण पर इतनी राशि होगी खर्च

एचएचवीपी ने सेक्टर 4 पार्ट टू की सड़कों के निर्माण पर 3.28 करोड़ रुपये और हाउसिंग बोर्ड की सड़कों के निर्माण पर 1.19 करोड़ रुपये लागत आएगी। वहीं सेक्टर 3-5 की सड़कों को बनाने के लिए विभाग से 5.51 करोड़ रुपये और सेक्टर 1-4 के मास्टर रोड के लिए 5.22 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इन सड़कों के टेंडर भी माइनस में अलॉट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर 3-5, हाउसिंग बोर्ड, 4 पार्ट टू व सेक्टर 1-4 की मास्टर रोड के टेंडर अलॉट कर दिए हैं। जल्द ही इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी


वर्जन

सेक्टर की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। सड़कों के निर्माण से सेक्टरवासियों को काफी राहत मिलेगी।-योगेश शर्मा, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 4 पार्ट टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed