फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The weather turned pleasant with drizzle in the morning and clouds throughout the day.

Hisar News: सुबह बूंदाबांदी व दिनभर छाए बादलों से मौसम हुआ सुहाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The weather turned pleasant with drizzle in the morning and clouds throughout the day.
कैम्प चौक से बरसात के दौरान गुजरते वाहन चालक। 
हिसार। शहर में सोमवार सुबह हुई बूंदाबांदी और दिनभर आसमान में छाए बादलों ने मौसम को सुहाना बना दिया। सुबह से ही काले बादल मंडराते रहे और हवाएं चलने से बारिश जैसा माहौल बना रहा। सुबह करीब नौ बजे बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बादलों का प्रभाव रहने से तापमान सामान्य से नीचे रहा और लोगों को कूलर व एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


अप्रैल के कुछ दिनों को छोड़ दें तो इस बार मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है। मार्च के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से लोगों को ठंडक महसूस हुई थी। इसके बाद अप्रैल में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई। अप्रैल का पहला पखवाड़ा बूंदाबांदी के बीच बीता। वहीं मई के पहले सप्ताह में हुई जोरदार बारिश का असर अब तक बना हुआ है।
विज्ञापन


तीन मई को हुई 32 एमएम बारिश ने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया था। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हुआ लेकिन मई के पहले 10 दिनों में तापमान अब तक 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाया। सोमवार की बूंदाबांदी ने फिर तापमान पर ब्रेक लगा दिया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम का असर बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। तापमान सामान्य रहने से बिजली की मांग अधिक नहीं बढ़ी है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड नहीं हुए हैं जिससे उपभोक्ताओं को कटौती का सामना नहीं करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed