{"_id":"6929ff75c715a3a37109740e","slug":"the-way-is-clear-for-the-election-of-shri-ramlila-committee-katla-voting-will-be-held-on-14th-december-at-devi-bhawan-school-hisar-news-c-21-hsr1005-759750-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव का रास्ता साफ, 14 दिसंबर को देवी भवन स्कूल में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव का रास्ता साफ, 14 दिसंबर को देवी भवन स्कूल में होगा मतदान
विज्ञापन
हिसार। 128 वर्ष पुरानी श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव करवाने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। शुक्रवार को रामलीला भवन के कार्यालय में प्रशासक एनके गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव अधिकारी डॉ. यशपाल सिंगला, सह चुनाव अधिकारी बृजभूषण जैन और संजय मित्तल मौजूद रहे। जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटीज की ओर से चुनाव करवाने संबंधी पत्र प्राप्त होने के बाद बैठक में विचार-विमर्श कर चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। अब श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव 14 दिसंबर को देवी भवन स्कूल में करवाए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी डॉ. यशपाल सिंगला ने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। कुल 848 सदस्यों की फाइनल सूची नालबंद गली स्थित रामलीला भवन में चस्पा कर दी गई है। कोई भी सदस्य यहां सूची अवलोकन कर सकता है। यदि किसी सदस्य को मतदाता सूची की प्रति चाहिए तो वह 100 रुपये की रसीद कटवाकर चुनाव अधिकारी से प्राप्त कर सकता है।
चुनाव का ये रहेगा शेड्यूल
नामांकन दाखिला: 1 से 3 दिसंबर, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।
नामांकन जांच: 4 दिसंबर, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।
नामांकन वापसी: 6 दिसंबर, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
चुनाव चिह्न आवंटन: 6 दिसंबर, शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
मतदान: 14 दिसंबर, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान – देवी भवन स्कूल।
मतगणना: मतदान समाप्त होते के बाद।
समस्त चुनावी प्रक्रिया रामलीला भवन, नालबंद गली, सिटी थाना रोड से संचालित होगी।
यह था मामला
कमेटी के आजीवन सदस्य कृष्ण कुमार लोहिया और सुशील गर्ग ने कमेटी द्वारा जारी 859 सदस्यों की मतदाता सूची में गड़बड़ी और मनमाने बदलाव के आरोप लगाए थे। दोनों ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटीज के समक्ष चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई और चुनाव प्रक्रिया एक माह के लिए रोक दी गई। रजिस्ट्रार ने प्रशासक को एक माह में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे, लेकिन माह पूरा होने से पहले ही प्रशासक ने रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट पर विचार करने के बाद जिला रजिस्ट्रार ने चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए। इस संबंध में प्रशासक और चुनाव अधिकारी को चुनाव करवाने का पत्र भी भेज दिया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को चुनाव करवाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया।
विज्ञापन
हमारी ओर से आपत्ति करने के बाद लिस्ट से कुछ सदस्यों के नाम काटे गए हैं। इससे जाहिर होता है कि फर्जीवाड़ा हुआ है। मुझे चुनाव करवाने की ऑर्डर कॉपी तो मिल गई है लेकिन प्रशासन ने जो रिप्लाई बनाकर दिया और जिस आधार पर रजिस्ट्रार ने फैसला दिया है उसकी कॉपी नहीं दी गई। शुक्रवार को ही मुझे कॉपी मिलनी चाहिए थी। अब मैं स्टेट रजिस्ट्रार के पास अपील करूंगा।
- कृष्ण लोहिया, पूर्व महासचिव।