{"_id":"62c1bae878504c7616435a2a","slug":"the-wait-of-7-000-cbse-students-may-end-on-monday-hisar-news-hsr635764016","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के 7 हजार विद्यार्थियों का सोमवार को हो सकता है इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के 7 हजार विद्यार्थियों का सोमवार को हो सकता है इंतजार खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार सोमवार को खत्म हो सकता है। सीबीएसई द्वारा सोमवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने की संभावना है।
गौरतलब है कि सत्र 2021-22 की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 26 अप्रैल को शुरू हुई थी। 10वीं की परीक्षा 24 मई को खत्म हुई थी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 जून को खत्म हुई थी। हिसार जिले में सीबीएसई के 109 स्कूल हैं, जिनमें 10वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे 12918 विद्यार्थी इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं दी थी, जिनमें दसवीं कक्षा के 7384 विद्यार्थी व 12वीं कक्षा के 5533 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में 20 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्ष 2021 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 30 जुलाई को 12वीं कक्षा का व तीन अगस्त को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया था। 12वीं कक्षा की विद्या देवी जिंदल स्कूल की छात्रा गौरिका, विधि व वंशिका ने सबसे अधिक अंक प्राप्त करके हिसार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बोर्ड के अनुसार वर्ष 2021 में 99.67 प्रतिशत छात्राएं सफल व 99.13 प्रतिशत लड़के पास हुए थे। जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को आने की उम्मीद है।