{"_id":"699b637390b5bb8ec1080e0b","slug":"the-unity-of-devotional-education-and-organization-was-visible-in-the-hindu-conference-hisar-news-c-21-hsr1005-816793-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिंदू सम्मेलन में नजर आई भक्ति शिक्षा और संगठन की एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिंदू सम्मेलन में नजर आई भक्ति शिक्षा और संगठन की एकजुटता
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर समेत शहर के देवी भवन और पड़ाव चौक स्थित प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर में रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। ये आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी स्थापना वर्ष के तहत किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में एकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का वातावरण बना रहा।
महर्षि वाल्मीकि जागृति मंच की ओर से गोयनका सेवा सदन, देवी भवन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भजन-गीत की प्रस्तुति के बीच सेवा भारती स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना, हनुमान चालीसा और गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवनिंद्र बंसल ने की, विशिष्ट अतिथि रहे अरुण सिंघल, और मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह सतीश वत्स रहे। कपि शंकर धाम के स्वामी चंद्रादेव और कथा वाचक साध्वी सुजाता ने आयोजकों को सराहा। संयोजक समिति के संरक्षक भीमसेन ने सभी का धन्यवाद किया और संचालन सत्यपाल अग्रवाल ने किया।
पड़ाव स्थित शिवालय परिसर में कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप ग्रोवर और अध्यक्ष डॉ. हेमंत आहूजा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और संगठन की भावना को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
सह जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख प्रो. सुनील कुमार, विनय मल्होत्रा, चैतन्य शास्त्री ने समाज की मजबूती का संदेश दिया। इस माैके पर संरक्षक सुरेश कक्कड़, डॉ. हेमंत राजा, सुनील वर्मा, जगत नारायण हिंदुजा, शुभम वलेचा, सुभाष टीनू आहूजा मौजूद रहे।