{"_id":"67df125c9f73fb18e7007b0f","slug":"the-unemployment-rate-in-haryana-is-more-than-37-percent-hisar-news-c-21-hsr1020-589915-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बेरोजगारी की दर 37 प्रतिशत से भी अधिक : एए रहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बेरोजगारी की दर 37 प्रतिशत से भी अधिक : एए रहीम
Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का दो दिवसीय त्रिवार्षिक 16वां राज्य सम्मेलन जाट धर्मशाला में खुले अधिवेशन के साथ शुरू हुआ। खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य व संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष एए रहीम ने कहा कि किस प्रकार भारत में बेरोजगारी का संकट भयंकर रूप धारण किए हुए है।
भारत में बेरोजगारी की दर सी एम आईई की रिपोर्ट के अनुसार 8 प्रतिशत बनी हुई है। हरियाणा में तो यह दर 37 प्रतिशत से भी अधिक है जो भयावह है। देश भूखमरी और खुशहाली सूचकांक में सभी पड़ौसी देशों से नीचे चला गया है।
खुले अधिवेशन के मुख्य वक्ता सीटू के राज्य महासचिव जयभगवान ने कहा शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु जिन सपनों के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए थे वो आज भी अधूरे हैं। आज युवाओं के बीच भगतसिंह और उनके साथियों के विचारों को युवाओं के बीच लेकर जाने की जरूरत है। इस मौके पर नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव हिमाग्नराज और राज्य सचिव नरेश दनौदा ने भी सम्बोधित किया।