फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Tricolour will fly high, 'Vande Mataram' will resound... a breeze of patriotism will blow for nine days.

Hisar News: लहराएगा तिरंगा, गूंजेगा वंदेमातरम्...नौ दिन बहेगी देशभक्ति की बयार

Sat, 08 Aug 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 08 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour will fly high, 'Vande Mataram' will resound... a breeze of patriotism will blow for nine days.
हांसी। राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम की भावना और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अभियान 150 वर्ष वंदेमातरम् थीम पर आधारित होगा जिसमें तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक आयोजनों, प्रदर्शनियों, प्रतियोगिताओं और विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रभक्ति के भाव से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगर परिषद, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, वंदे मातरम् एवं तिरंगा प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिताएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान और अन्य जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रमुख सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, बस स्टैंड, प्रमुख चौकों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा रोशनी व सजावट से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषय पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। तिरंगा यात्राओं के दौरान सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन भी किया जाएगा।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम :
उपायुक्त ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलेभर में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, वृत्तचित्र प्रदर्शन, नाट्य प्रस्तुतियां, अनुभव साझा कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभाएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को विभाजन के इतिहास और उसके मानवीय पक्ष से अवगत कराया जाएगा। सेल्फी विद तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रमुख स्थानों पर विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। नागरिकों को हर घर तिरंगा पोर्टल पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed