फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The transaction of 2.5 lakhs and the bullet that pierced the heart became the reason for Joni's death

ढाई लाख का लेन-देन और दिल को चीरती निकली गोली बनी जोनी की मौत का कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The transaction of 2.5 lakhs and the bullet that pierced the heart became the reason for Joni's death
हिसार। न्यू ऋषि नगर निवासी जोनी राव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता एचएयू के कर्मचारी रोहताश की शिकायत पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों के अनुसार जोनी को तीन गोलियां लगी थी, सभी गोलियां आर-पार हो गईं। जोनी के शरीर में कोई गोली नहीं मिली। एक गोली उसके दिल को चीरते हुए निकली जिससे उसकी मौत हुई। वहीं, हमला का कारण ढाई लाख रुपये का लेन-देन बताया जा रहा है। पुलिस ने न्यू ऋषि नगर निवासी मितांशु उर्फ मणी, अर्जुन, शुभम व दो अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302 व 25 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, रविवार दोपहर को मृतक जोनी का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम से पहले ही जोनी के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वह शव नहीं लेंगे। परिजनों की ओर से रोड जाम लगाने की भी मंशा थी। उसी को देखते हुए सुबह नागरिक अस्पताल में रेपिड एक्शन फोर्स बुलाई गई। हालांकि शहर थाना पुलिस ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का अश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रोहताश ने बताया कि वह एचएयू में पंप ऑपरेटर है। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह खाना खाने के बाद घर से सैनी आटा चक्की के पास बने पार्क में हर रोज की तरह घूमने गया था। जोनी व उसका दोस्त सोनू वहां आपस में बातचीत करने लगे। करीब 9:50 बजे मितांशु उर्फ मणी, अर्जुन, शुभम व दो अन्य आए और जोनी पर गोलियां चला दीं। जोनी जान बचाने के लिए सामने गली में सन्नी के घर की तरफ भागा। इस दौरान शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सभी आरोपी आवारा किस्म के हैं। आरोपी अर्जुन व शुभम पहले अन्य मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त सोनू पर भी परिजनों को शक
वारदात के दौरान जोनी को उसके दोस्त सोनू ने व्हाट्एप संदेश कर बुलाया था। सोनू ने बताया कि वह जोनी के साथ समय व्यतीत करना चाह रहा था। रविवार को नागरिक अस्पताल पहुंचे जोनी के परिजनों का वहां मौजूद सोनू से सवाल था कि उसने जोनी को वहां पर क्यों बुलाया। परिजनों को सोनू पर भी शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed