फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The three friends danced till 2 o'clock in the night, WhatsApp status was posted at 2:30 pm, the family got information about the death at 3:30

रात 2 बजे तक तीनों दोस्तों ने किया डांस, ढाई बजे लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, 3:30 बजे परिजनों को मिली मौत की सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The three friends danced till 2 o'clock in the night, WhatsApp status was posted at 2:30 pm, the family got information about the death at 3:30
संदीप रामायण
विज्ञापन

हिसार। नेशनल हाईवे पर अधजले मिले शव से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक निशांत, अजय व अभिषेक में गहरी दोस्ती थी। रविवार देर रात करीब 2 बजे तक तीनों होटल रेडवुड में डांस कर रहे थे। इसके बाद ढाई बजे उन्होंने अपने डांस का वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया। करीब साढ़े तीन बजे परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। इसे बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी।
जानकारी के अनुसार होटल में डांस के बाद तीनों दोस्त निशांत की बाइकपर दिल्ली बाईपास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे। साढ़े तीन निशांत के भाई विष्णु के पास तीनों की दुर्घटना की सूचना आई। विष्णु अपने परिजनों को साथ लेकर दिल्ली बाईपास पर सेक्टर 27-28 मोड़ के पास घटना स्थल पर पहुंचा। तब तक पुलिस तीनों को नागरिक अस्पताल में भेज चुकी थी। तीनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंच गई। एक ओर से हाईवे का रास्ता बंद करके घटना स्थल का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से सभी सुबूत जुटाए गए। हालांकि पहले इस घटना को एक सड़क हादसे से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन जब परिजनों ने तीनों की हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने हत्या के एंगल से कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों के परिजनों का कहना है कि हत्या के लिए आरोपियों ने पहले किसी वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद उनकी हत्या कर पहचान खत्म करने के लिए आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा ही हंसमुख मिजाज का था निशांत
आर्यनगर निवासी मृतक निशांत के पिता बीर सिंह ने बताया कि निशांत बहुत ही हंसमुख था। वह हमेशा ही खुश रहता था। अपने दोस्तों को भी खुश रखता था। निशांत की अभी शादी नहीं हुई थी। कुछ दिनों से कोई उसको होटल में हिस्सेदारी करने की धमकी दे रहा था। इस बारे में निशांत ने घर में भी कोई जिक्र नहीं किया था। निशांत के भाई विष्णु ने बताया कि वारदात की रात करीब 8 बजे तक वह होटल में ही था। इसके बाद विष्णु घर आया गया व निशांत अपने दोस्त अभिषेक और अजय के साथ होटल में ही रुक गया था।
दो साल पहले शादी, दो माह पहले पिता बना था अभिषेक
अभिषेक की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका एक दो महीने का बेटा है। मृतक अभिषेक के पिता चांदकौर मजदूरी करता है। पीड़ित पिता का कहना है उनका पैतृक गांव बरवाला तहसील में ब्यानाखेड़ा है। वे करीब 3 साल से हिसार के सूर्यनगर में रह रहे हैं।
5 साल पहले हो चुकी है अजय के पिता की मृत्यु
मृतक अजय फतेहाबाद के भट्टू शहर का रहने वाला था। अपने परिवार को आर्थिक सहयोग करने के लिए वह हिसार रेडवुड होटल में करीब 6 माह से कार्य कर रहा था। अजय अपने परिवार का दूसरा बड़ा बेटा था। नागरिक अस्पताल में पहुंचे अजय के ताऊ ने बताया कि अजय के पिता विनोद की करीब 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

नहीं हो पाया अंतिम संस्कार
मृतक निशांत, अजय व अभिषेक के शव का सोमवार देर शाम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों से पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed