फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The thief attacked the teacher with a knife, she gathered courage and ran to catch the accused.

Hisar News: शिक्षिका पर चोर ने किया चाकू से हमला, हिम्मत कर चाकू छीन आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The thief attacked the teacher with a knife, she gathered courage and ran to catch the accused.
हांसी के अस्पताल में भर्ती घायल गीता देवी। 
बास। गांव पुट्ठी निवासी 55 वर्षीय राजकीय कन्या हाई स्कूल की महिला शिक्षिका गीता देवी पर उनके घर में ही जानलेवा हमला हो गया। शिक्षिका ने साहस दिखाते हुए आरोपी से काफी मुकाबला भी किया। हमलावर ने शिक्षिका के गले पर चाकू से वार किया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। जिसके बाद भी उसने साहस दिखाया और हमलावर के मुंह पर बंधी चुन्नी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जब हमलावर ने उसके मुंह पर चाकू मारने का प्रयास किया तो उसने उसका हाथ पकड़कर चाकू छीन लिया इसके बाद आत्मरक्षा के लिए शिक्षिका ने पलटवार करना चाहा तो हमलावर घर से भाग गया। वह भी हमलावर के पीछे दौड़ी और खून से लथपथ हाथ में चाकू लिए हुए चिल्लाती हुई काफी दूर तक हमलावर का पीछा किया। लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गया। शिक्षिका की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर वहां आए। उन्होंने फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन गीता देवी को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गीता देवी ने बताया कि वह पुट्ठी गांव की रहने वाली है और गांव के ही राजकीय कन्या हाई स्कूल में संस्कृत की अध्यापिका है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह करीब पौने तीन बजे अपने घर आई। हमलावर उनके घर के कमरे के दरवाजे के पीछे पहले ही छिपा हुआ था। हमलावर करीब 25 से 26 साल का लग रहा था। जैसे ही उसने कमरे में कदम रखा तो हमलावर ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने के बाद वह खून से लथपथ हो गई। कमरे के फर्श पर खून बिखर गया। इसके बाद उसने हमलावर का विरोध किया। दोनों में काफी देर तक हाथापाई हुई। इस दौरान उसने हमलावर के मुंह पर बंधी हुई चुन्नी पकड़ ली। हमलावर ने जब उसके मुंह पर चाकू मारना चाहा तो गीता देवी ने युवक का हाथ पकड़कर चाकू छीन लिया। चाकू छीन जाने के बाद हमलावर घर से भागने लगा। वह भी हमलावर को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ी। लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। आरोपी उसके गले से सोने की चेन तोड़कर ले गया है। शिक्षिका के अनुसार हमलावर बार-बार रुपये देने की धमकी दे रहा था। बास पुलिस ने शिक्षिका के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पुट्ठी गांव में महिला शिक्षक पर उसके घर में घुसकर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बास पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। फिलहाल आरोपी की कोई पहचान नहीं हो पाई है घायल टीचर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मंदीप सिंह, थाना प्रभारी, बास ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed