फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The then Badhra Dudi DSP was suspended by the Home Secretary

तत्कालीन बाढड़ा डूडी डीएसपी को गृह सचिव ने किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The then Badhra Dudi DSP was suspended by the Home Secretary
चरखी दादरी। बाढड़ा के तत्कालीन डीएसपी अनिल डूडी को गृह सचिव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के आदेश वीरवार को जारी हुए हैं। आदेश अनुसार निलंबन अवधि के दौरान डीजीपी कार्यालय उनका मुख्यालय रहेगा। फिलहाल जिला पुलिस के अधिकारी इस संबंध में कुछ बोलने से बच रहे हैं, जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि गत अगस्त महीने में एक आरटीआई कार्यकर्ता के साथ वायरल हुआ उनका वीडियो निलंबन का कारण है। वीडियो में डीएसपी आरटीआई कार्यकर्ता पर एससी-एसटी लगाने के लिए एसपी का दबाव होने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोहतक एसटीएफ की गोली लगने से दादरी निवासी बिंदर की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। इस मामले में तत्कालीन एसपी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर सिटी थाना में 22 अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल नामक शख्स को और फिर आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र जटासरा को गिरफ्तार किया गया था। 42 दिन बाद जितेंद्र जेल से बाहर आया था और उसके बाद उसने तत्कालीन बाढड़ा डीएसपी अनिल डूडी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 13 मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने का कारण एसपी का दबाव बताया था। दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन एसपी विनोद कुमार ने इसकी जांच रिपोर्ट तैयार करवाकर मुख्यालय भिजवाई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी आधार पर उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed