फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team fined 26 people after orders were given to increase challans in the meeting.

Hisar News: बैठक में चालान बढ़ाने के दिए आदेश तो टीम ने 26 लोगों पर किया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The team fined 26 people after orders were given to increase challans in the meeting.
हिसार। अधिकारियों के आदेश का शुक्रवार को असर देखने को मिला। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 26 लोगों पर जुर्माना किया। 28 जनवरी को सफाई व्यवस्था के बारे में हुई बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त ने टीम को चालान की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीटीएल प्रदीप जाखड़, तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुंडू ने कैंट और बस स्टैंड के नजदीक खुले में कचरा डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 10 दुकानदारों के चालान किए । एएसआई राहुल सैनी व राहुल पंवार ने खुले में कचरा डालने पर तेलियान पुल और एएसआई विजेता ने खुले में कचरा डालने पर पारिजात चौक पर एक दुकानदार व प्रदर्शनकारियों का चालान किया। एएसआई सरोज ने खुले में कचरा डालने पर साउथ बाईपास क्षेत्र के दुकानदारों और एएसआई प्रवीन, दरोगा सुनील, एचएसआई रेखा ने चंदूलाल बाग, कृष्णा नगर, कैमरी रोड क्षेत्र में पांच दुकानदारों चालान किए। -------------
विज्ञापन

एक हजार की आबादी पर एक ही गाड़ी, एजेंसी से होगा जवाब तलब
28 जनवरी को हुई बैठक में सामने आया कि पीएलए एरिया में एजेंसी ने एक हजार की आबादी पर एक ही गाड़ी लगाई हुई है। इस पर अधिकारी ने एजेंसी से जवाब मांगने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों ने यह भी बताया कि गाड़ियों की हाजिरी लेट लग रही हैं। इस पर अतिरिक्त निगमायुक्त ने हाजिरी बारे और कौन से क्षेत्र में गाड़ी नहीं जा रही है, इसकी भी जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
निगम की गाड़ियों में गोबर न डालने वालों की भी मांगी सूची
बैठक में कर्मचारियों से प्रतिदिन उठाए जा रहे गोबर के वजन के बारे में भी रिपोर्ट ली गई। इस दौरान सभी एएसआई को निर्देश दिए गए कि ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाए, जो निगम की ट्रॉली में गोबर नहीं डालते। साथ ही सभी एएसआई को सभी घरों से गोबर का उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

-----------
गाड़ियों के नहीं बज रहे स्पीकर
बैठक में सामने आया कि कचरा उठाने वाली कई गाड़ियों के स्पीकर नहीं बज रहे हैं। इस पर एएसआई ने बताया कि वार्ड 14 की रूट 2, वार्ड 20 के रूट 3, वार्ड 15 के रूट 3, वार्ड 11 के रूट 6, वार्ड 12 के रूट एक व दो और वार्ड 13 के रूट 5 की गाड़ी के स्पीकर खराब है। वहीं वार्ड 11 के रूट 4 व 6 की गाड़ियों के स्पीकर ठीक है लेकिन चालक जानबूझकर स्पीकर नहीं चल रहा है। इस पर सभी स्पीकर का संचालन सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed