फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The system went haywire while distributing happy cards

Hisar News: हैप्पी कार्ड बांटते समय व्यवस्था बिगड़ी, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 11 Jun 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
The system went haywire while distributing happy cards
हिसार। बस अड्डे पर सोमवार को हैप्पी कार्ड बांटते समय व्यवस्था बिगड़ गई। कुछ युवाओं ने हंगामा किया तो रोडवेज की ओर से पुलिस बुलानी पड़ी। रोडवेज की ओर से 560 यात्रियों को हैप्पी कार्ड बांटे गए। मंगलवार को भी कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से पहले बूथ नंबर-15 के पास यात्रियों को हैप्पी कार्ड दिए जा रहे थे। मगर सोमवार को बूथ नंबर-3 पर पास बंद पड़ी कैंटीन के आगे काउंटर लगाकर हैप्पी कार्ड देने शुरू किए। इस दौरान भीड़ के चलते यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कार्ड लेने पहुंचे दिलबाग, सचिन, सुरजाराम, बाला, सोनिया ने बताया कि उनके पास ओटीपी आया हुआ है। वह सुबह साढ़े 10 बजे बस अड्डे पहुंच गए थे, लेकिन शाम तक नंबर नहीं आया है। इस दौरान कुछ यात्रियों को मायूस लौटना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज की ओर से पांच-छह अलग-अलग जगह काउंटर लगाकर कार्ड वितरित करने चाहिए, ताकि भीड़ पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को 560 हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। - अजय ठकराल, क्लर्क, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed