फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The security of the under construction airstrip will be due to temporary fencing till the boundary wall is built

चहारदीवारी बनने तक अस्थायी तारबंदी से होगी निर्माणाधीन हवाई पट्टी की सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The security of the under construction airstrip will be due to temporary fencing till the boundary wall is built
हिसार। शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर सोमवार को बैठक की हुई। नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बैठक की अध्यक्षता की। जिला प्रशासन की तरफ से सीटीएम विजया मलिक उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट की चहारदीवारी के निर्माण में अभी समय लगेगा। ऐसे में एयरपोर्ट के चारों तरफ अस्थायी तारबंदी की जाएगी ताकि बेसहारा पशु हवाई पट्टी क्षेत्र में न आ सकें। तारबंदी को लेकर करीब 900 पोल लगाए जा चुके हैं। वहीं चहारदीवारी के निर्माण का टेंडर अलॉटमेंट कमेटी के पास गया हुआ है। संभावना है कि तीन-चार दिनों में एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरसाती नाले के निर्माण का कार्य जल्द करें शुरू
बैठक में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग ब्रांच को एयरपोर्ट परिसर में बनने वाले 14 किलोमीटर लंबे बरसाती नाले की ड्राइंग जल्द बनाकर देने के आदेश दिए। हालांकि नाले का निर्माण बीएंडआर की तरफ से करवाया जाएगा। इस नाले के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई पट्टी में 400 मीटर का टुकड़ा बाकी
एयरपोर्ट पर करीब 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है। अब पट्टी का 400 मीटर का टुकड़ा बचा है, जिस पर दो लेयर बिछाई जानी है। वहीं पट्टी पर बीसी व एसडी बीसी की फाइनल लेयर चहारदीवारी के निर्माण के बाद ही बिछाई जाएगी। यह मीटिंग दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई, जो शाम साढ़े बजे तक चली। इसके बाद करीब 15-20 मिनट अधिकारियों ने साइट विजिट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed