फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The scoundrels cheated the health department employee of Rs 77 thousand

Hisar News: शातिरों ने स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी से ठगे 77 हजार रुपये

Sat, 28 Sep 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels cheated the health department employee of Rs 77 thousand
हांसी। शातिरों ने स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मचारी से 77,500 रुपये ठग लिए। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को महिला के पिता का दोस्त बताया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दयाल सिंह कॉलोनी निवासी किरण रानी ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती है। सुबह करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति बोला कि वह कुलदीप शर्मा बोल रहा है। व्यक्ति ने महिला को कहा कि उसने अपने बेटे की शादी में उसके पिता से 12 हजार 500 रुपये उधार लिए थे। वह पैसे उसके खाते में डालने हैं। जिसके बाद महिला के पास 25 हजार रुपये खाते में जमा होने का मैसेज आया। व्यक्ति ने फिर से फोन कर कहा कि उसने 2500 रुपये डालने थे। गलती से एक जीरो अतिरिक्त लग गई। व्यक्ति ने पैसे वापस मांगे। जिस पर महिला ने 25 हजार रुपये उसके नंबर पर डाल दिए। इसके बाद महिला के पास फिर से 25 हजार रुपये जमा होने का मैसेज आया। महिला ने 2500 रुपये काटकर 22 हजार 500 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद व्यक्ति ने फिर से 30 हजार रुपये का मैसेज भेजा। महिला ने फिर से 30 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। बाद में महिला ने खाता देखा तो खाते में कोई राशि नहीं आई हुई थी। महिला ने व्यक्ति को फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed