फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The roof of a house collapsed after rain in Valmiki Basti, a girl was injured

Hisar News: वाल्मीकि बस्ती में बारिश के बाद गिरी मकान की छत, युवती घायल

Thu, 15 May 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 15 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The roof of a house collapsed after rain in Valmiki Basti, a girl was injured
छत गिरने से घायल युवती को लेकर जाते परिजन।
नारनौंद। शहर की वार्ड नंबर 12 की वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार देर शाम बारिश के बाद एक मकान की छत गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर एक युवती पिंकी कमरे में सो रही थी, उसके सिर में चोट आई है। छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से युवती को मलबे से बाहर निकाला गया। युवती की मां उस समय बाहर आंगन में काम कर रही थी, इसलिए वह बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।
विज्ञापन


नारनौंद निवासी शकुंतला ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान वह बाहर कुछ काम कर रही थी और उसकी बेटी पिंकी कमरे में सो रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ छत ढह गई और पूरा मलबा नीचे गिर गया। उसकी बेटी के चिल्लाने की भी आवाज आई। छत गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर पिंकी को बाहर निकाला। उसके सिर व अन्य जगह पर चोट आई हैं। मकान की छत कड़ियों की बनी हुई थी, जो बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। शकुंतला ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है।

छत गिरने से घायल युवती को लेकर जाते परिजन।

छत गिरने से घायल युवती को लेकर जाते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed