फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The roads will be illuminated with tricolor lights during the festival; work on installing the lights has begun.

Hisar News: त्योहार में तिरंगा लाइटों से चमकेंगी सड़कें, लाइटें लगाने का कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The roads will be illuminated with tricolor lights during the festival; work on installing the lights has begun.
 तिकोना पार्क के समीप पोल पर लगी तिरंगा लाइटें।  - फोटो : संवाद
हांसी। इस बार त्योहारों पर हांसी की सड़कें तिरंगा लाइटों से चमकेंगी। नगर परिषद करीब 35 लाख रुपये की लागत से एक हजार तिरंगा लाइटें लगवा रही है। दीपावली तक शहर की प्रमुख सड़कें तिरंगा रंग में नहाई हुई दिखेंगी। फिलहाल हिसार चुंगी से तिकोना पार्क तक लाइटें लग चुकी हैं। दो दिन में हिसार चुंगी से सिसाय पुल तक का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पौने दो साल पहले मिली थी मंजूरी
करीब पौने दो वर्ष पहले नगर परिषद की हाउस बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली थी। इसके बाद अब योजना सिरे चढ़ी है। इसके लिए सिरसा की एक फर्म को टेंडर दिया गया है। फर्म को तीन वर्ष तक लाइटों का रख-रखाव करना होगा। लाइटें लगाने का कार्य चार दिन पहले शुरू हो गया है। योजना के तहत शहर के मुख्य मार्गों के किनारे लगे स्ट्रीट लाइटों के पोल पर इन लाइटों को लगाया जाएगा। दो दिन में हिसार चुंगी से सिसाय पुल तक लाइटें लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

तिरंगा लाइट लगाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से शहर के मुख्य मार्गों को चिह्नित किया गया है। इसमें शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे सहित हिसार चुंगी से सिसाय पुल, पटेल चौक से विश्वकर्मा चौक तक तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। हाईवे पर गीता चौक से लेकर लघु सचिवालय तक तिरंगा लाइटें लगेंगी। अधिकारियों का कहना है कि इन तिरंगा लाइटों के लगने से रात के समय मुख्य मार्गों की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लगाई तिरंगा लाइटें पड़ी हैं बंद
अभी तक केवल विश्वकर्मा चौक से जींद चुंगी तक ही तिरंगा लाइटें लगी हुई हैं। यह लाइटें करीब दो वर्ष पहले लगाई गई थी। यहां पर 72 खंभों पर लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन इसमें अधिकांश बंद रहती हैं। इसके लिए कई बार शिकायतें भी की गई, लेकिन तिरंगा लाइटें ठीक नहीं हुईं। अब देखना होगा कि नई तिरंगा लाइटें कितने दिनों तक चलती हैं।

2500 नई स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी
शहर की सड़कों को और रोशन करने के लिए बजाज कंपनी की 2500 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगीं। नई स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद कार्यालय में आ चुकी हैं। जल्दी ही टेंडर के माध्यम से नई लाइटें लगवाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा। इन लाइटों को मुख्य सड़कों व गलियों में लगवाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से लघु सचिवालय से जींद चुंगी, जींद चुंगी से सिसाय पुल तक नई लाइटें लगेंगी। वहीं बाहरी क्षेत्रों में भी नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगीं। इसमें 25 वाट से लेकर 100 वाट की क्षमता की लाइटें हैं। लाइटें लगाने का कार्य किसी एक फर्म को दिया जाएगा। इसके लिए आगामी दिनों में टेंडर प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

वर्जन
तिरंगा लाइटों के लगाने का कार्य शुरु करवा दिया है। दीपावली तक कार्य पूरा करवाया जाएगा। नई 2500 लाइटें भी जल्दी लगवाई जाएंगी।- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed