{"_id":"62cb02d19641ae5dd725ed23","slug":"the-road-from-barwala-octroi-to-cloth-market-was-named-after-dr-suraj-prakash-the-founder-of-bharat-vikas-parishad-hisar-news-hsr636346465","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के नाम से बरवाला चुंगी से क्लॉथ मार्केट तक के मार्ग का नामकरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के नाम से बरवाला चुंगी से क्लॉथ मार्केट तक के मार्ग का नामकरण किया
विज्ञापन
बरवाला चुंगी से क्लॉथ मार्केट तक के रोड का नाम डॉ. सूरज प्रकाश के नाम पर करने के उपलक्ष्य पर आयोजित
- फोटो : Hisar
हिसार। भारत विकास परिषद के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम की तरफ से बरवाला चुंगी से क्लॉथ मार्केट तक के मार्ग का नामकरण भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के नाम पर किया गया। रविवार सुबह 8 बजे आयोजित भव्य कार्यक्रम में मेयर गौतम सरदाना ने उक्त मार्ग पर डॉ. सूरज प्रकाश मार्ग नामकरण के बोर्ड का अनावरण किया। कार्यक्रम में मंच संचालन केशव शाखा सचिव मुकेश बंसल ने किया।
परिषद हरियाणा पश्चिम प्रांत मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद केशव शाखा ने मेयर को एक पत्र लिखकर हिसार के किसी एक मार्ग का नाम डॉ. सूरज प्रकाश के नाम से करने का अनुरोध किया था। इसके बाद उसे हाउस में सर्वसहमति से पास कर 14 अगस्त 2021 को केशव शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में मेयर ने डॉ. सूरज प्रकाश मार्ग की घोषणा कर दी थी, जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया।
भाविप प्रांतीय अध्यक्ष जिया लाल बंसल ने बताया कि केशव शाखा ने गठन के समय से ही कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। क्षेत्रीय सचिव सुरेंद्र लाहौरिया ने बताया कि संगठन विस्तार की योजना के अनुरूप पिछले वर्ष केशव शाखा का गठन हुआ और भाविप केशव शाखा को हिसार शहर का प्यार और समर्थन मिला।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र धर्म समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ. सूरज प्रकाश भाविप संस्थापक के नाम पर मार्ग का नाम वास्तव में समाज को प्रेरणा देने वाला सिद्ध होगा। इस अवसर पर संपदा अधिकारी राजेश खौथ, डॉ. जेपी नलवा, टीनू जैन पार्षद, अनिल अरोड़ा, राम बाबू सिंघल, डॉ. सतीश वर्मा, जगमोहन, राजेश जैन, राजेश बंसल, रमेश लोहिया, विजय ढल, देशराज मनचंदा, भजनलाल अरोड़ा, मेहरचंद मनचंदा , सुरेश कक्कड़, प्रवीण पोपली आदि मौजूद रहे।