फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The residents of Patel Nagar said - till when will the campers be called for and quench their thirst

पटेल नगर वासी बोले- आखिर कब तक कैंपर मंगवाकर प्यास बुझाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The residents of Patel Nagar said - till when will the campers be called for and quench their thirst
हिसार। कैमरी रोड पर बने जलघर से सप्लाई होने वाला पानी पीना तो दूर, हाथ धोने लायक भी नहीं है। बीमारी से बचने के लिए लोग कैंपर खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। सप्लाई में सीवरयुक्त दूषित पानी आता है और उसमें बदबू आती है। सप्लाई में आ रहा पानी पीने से लोगों को उल्टी और दस्त लग रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। ऐसा दूषित पानी कब तक पीकर बीमार होते रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि पटेल नगर, गांधी नगर, आठ मरला कॉलोनी में रविवार को सप्लाई में दूषित पानी आया है। इसकी शिकायत यहां के लोगों ने वार्ड 17 को पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा को दी। जुनेजा का कहना है कि रोजाना मेरे पास किसी न किसी कॉलोनी से पानी की शिकायत को लेकर फोन आते हैं। उसके बाद विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला ला दिया जाता है, मगर समाधान नहीं हो रहा है। निगम की बैठक में भी कई बार पानी की समस्या का मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन

सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। बीमारी से बचाव करने के लिए मजबूरी में पानी का कैंपर लेते हैं। पानी पीना तो दूर, हाथ धोने लायक नहीं है।
- श्याम सुंदर, पटेल नगर निवासी
कॉलोनी में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। सप्लाई में दूषित पानी आ रहा है। पांच दिन पहले पानी पीने से मुझे भी दस्त लग गए थे। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतपाल राणा, पटेल नगर निवासी
छह दिन पहले मेरी बेटी माही को भी सप्लाई में आया पानी पीने से उल्टी लग गई थी। हर माह साढ़े चार सौ रुपये का कैंपर खरीद रहे हैं। तीन बार शिकायत भी की थी। मगर कोई सुनवाई नहीं हो पाई।
- विकास, गांधी नगर निवासी
सप्लाई में आ रहे पानी से कुल्ला भी नहीं कर सकते हैं। पानी में बदबू आती है। तीन-चार दिन से दूषित पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पाइप लाइन चेक करवाकर फाल्ट ढूंढे।

- गंगाराम छाबड़ा, शिव पार्क रोड निवासी, पटेल नगर
कई जगह नालियों में कनेक्शन होते हैं। इनके लीक होने के कारण दूषित पानी लाइन में चला जाता है। जब लोग मोटर चलाते हैं तो घर में दूषित पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में लाइन की लीकेज को ढूंढना पड़ता है। रविवार को इस तरह की मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी सोमवार को मौके पर जाकर लाइन की चेकिंग करवाई जाएगी।
- बलविंद्र नैन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed