फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The process of getting the land of farmers in the name of B&R starts from today, the registry of Rs 50 crore will be done on the first day.

हिसार: किसानों की जमीन बीएंडआर के नाम करने की प्रक्रिया आज से, पहले दिन होगी 50 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The process of getting the land of farmers in the name of B&R starts from today, the registry of Rs 50 crore will be done on the first day.
एयरपोर्ट के साथ-साथ नया रास्ता बनाने की मांग को लेकर धरना देते तलवंडी राणा के ग्रामीण। संवाद 
अमित भारद्वाज
विज्ञापन


हिसार। नेशनल हाईवे (एनएच) 9 से नेशनल हाईवे 52 तक प्रस्तावित फोरलेन मार्ग को लेकर किसानों से खरीदी जा रही जमीन बीएंडआर के नाम करवाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इसके तहत पहले दिन तहसील कार्यालय में करीब 50 करोड़ की रजिस्ट्री होगी। रजिस्ट्री होने के साथ किसानों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो रजिस्ट्री के इस काम में करीब एक माह का समय लग जाएगा। इसके बाद रोड निर्माण के लिए रफ कॉस्ट एस्टीमेट व डीएनआईटी (डिटेल नोटिस इंवाइटिंग टेंडर) तैयार की जाएगी।

बता दें कि एयरपोर्ट के कारण हिसार-तलवंडी राणा सड़क मार्ग को बंद किया जा चुका है। इस मार्ग की जगह यह नया फोरलेन रोड बनाया जाएगा। आने वाले समय में हिसार से बरवाला और बरवाला से हिसार जाने वाले वाहनों इसी मार्ग से गुजारा जाएगा। नए फोरलेन के लिए हिसार व तलवंडी राणा की 110 एकड़ जमीन की खरीद की जानी है। इस जमीन के लिए प्रदेश सरकार से ई भूमि पोर्टल के माध्यम से किसानों से आवेदन मांगे गए थे। साथ ही जमीन देने के इच्छुक किसानों से यह भी पूछा गया था कि वह किस रेट पर अपनी जमीन देना चाहते हैं। इस दौरान 500 से ज्यादा किसानों ने अपनी जमीन बेचने में रुचि दिखाई। किसानों ने जमीन का रेट 1.12 करोड़ रुपये प्रति एकड़ लगाया।
विज्ञापन




8 किलोमीटर लंबा होगा फोरलेन

नए फोरलेन रोड की लंबाई 8 किलोमीटर होगी। एनएच 9 पर यह रोड एमजी क्लब के पास शुरू होगा और एनएच 52 पर तलवंडी राणा जंक्शन के पास खत्म होगा। इसमें 1.52 मीटर का सेंट्रल वर्ज होगा। सेंट्रल वर्ज के दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी सड़क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड के निर्माण के लिए 153.20 करोड़ रुपये की मिली प्रशासनिक मंजूरी

इस रोड के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 153.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली हुई है। इसमें से 118.56 करोड़ रुपये जमीन खरीदने पर, वन विभाग की क्लीयरेंस पर 7 करोड़ रुपये व सिविल वर्क पर 27.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सोमवार को तहसील कार्यालय में करीब 50 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री की जाएगी। इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी ताकि रोड का निर्माण जल्द शुरू किया जा सके। - सचिन भाटी, एक्सईएन, बीएंडआर
हिसार-बरवाला रोड मुद्दे पर साथ न देने वाले विधायकों को आज काले झंडे दिखाएंगे ग्रामीण
बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति का धरना रविवार को लगातार 13वें दिन भी जारी रहा। धरने पर समिति अध्यक्ष ओपी कोहली की अध्यक्षता में सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर फैसला लिया कि जिन विधायकों ने हिसार-बरवाला रोड मुद्दे पर ग्रामीणों को अपना समर्थन व साथ नहीं दिया है, विधानसभा सत्र में भाग लेने जा रहे उन विधायकों को ग्रामीण काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताएंगे।

कोहली ने बताया कि धरने पर लगातार विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों, खाप व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आकर समर्थन देना लगातार जारी है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद समर्थन देने पहुंचे और कहा कि सरकार मनमानी व तानाशाही पर उतर आई है। उसे आम जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। कोहली ने बताया कि सोमवार को धरने को समर्थन देने सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंच रहे हैं। इस मौके पर सतेंद्र सहारण जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, पगड़ी संभाल जट्टा से संदीप सिवाच, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, भूपेन्द्र गंगवा, शकुंतला जाखड़ सुरेंद्र मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed