फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The pickup truck driver applied the brakes, resulting in the death of a biker coming from behind.

Hisar News: पिकअप चालक ने लगाए ब्रेक, पीछे आ रहे बाइक सवार कांवड़िये की टकराने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The pickup truck driver applied the brakes, resulting in the death of a biker coming from behind.
नारनौंद। कांवड़ यात्रा से लौटते समय बुधवार सुबह सड़क हादसे में हांसी के 19 वर्षीय राजन की मौत हो गई। हादसा नारनौंद क्षेत्र के माजरा प्याऊ व गांव माढ़ा के बीच में हुआ। राजन के भाई ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहे राजन की बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कृष्णा काॅलोनी निवासी बालकिशन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जींद चौक पर पकौड़े की रेहड़ी लगाता है। बुधवार सुबह वे अपने छोटे भाई राजन और साथी मानव के साथ डाक कांवड़ लेकर नारनौंद से हांसी लाैट रहे थे। रात करीब 10-11 बजे वे घर से निकले थे और नारनौंद पहुंचकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। बालकिशन की बाइक के आगे चल रही बाइक पर राजन था और सबसे पीछे मानव अपनी बाइक पर था। सुबह करीब 5:15 बजे जब वे माजरा प्याऊ चौक और गांव माढ़ा के बीच पहुंचे तो राजन के आगे चल रही एक पिकअप गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे राजन की बाइक पिकअप से टकरा गई। बालकिशन व मानव ने राजन को हिसार के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नारनौंद थाने से एसआई जसबीर सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और बालकिशन के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बालकिशन के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed