{"_id":"66bb980122c6bdf4c007b2cf","slug":"the-ongoing-protest-demanding-underpass-continues-for-the-third-day-hisar-news-c-21-hsr1020-442230-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
विज्ञापन
आदमपुर रेलवे फाटक के पास धरने पर बैठे स्थानीय निवासी।
मंडी आदमपुर। अंडरपास बनाओ संघर्ष समिति की ओर से भादरा रोड रेल फाटक नंबर 113 पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर चल रहा बेमियादी धरना मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर पहुंचकर अनेक राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन किया और कहा कि इस फाटक पर अंडरपास बनाना बहुत जरूरी है।
इसके लिए संघर्ष समिति जो भी फैसला करेगी वे उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि रेल फाटक बंद होने से आदमपुर की जनता को परेशानी होगी क्योंकि यह जवाहर नगर और मंडी आदमपुर को जोड़ने की कड़ी का काम करता है। फाटक के एक ओर जहां राजकीय महाविद्यालय, बहुतकनीकी संस्थान, आईटीआई सहित कई प्राइवेट शिक्षण संस्थान है वहीं दूसरी ओर पुलिस स्टेशन, तहसील, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड, अनाज मंडी, बैंक सहित सभी बाजार है। प्रतिदिन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए जाने वाले हजारों विद्यार्थी इस फाटक से गुजरते है। अंडर पास न बनने से उन्हें दो किलोमीटर घूम कर जाना पड़ेगा। इस संबंध में संगठनों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और रेलवे अधिकारियों को भी ज्ञापन देकर अंडर पास बनाने की मांग की थी ताकि आवागमन में परेशानी न होने पाए। इस मौके पर मौके पर जीत भदरेचा, टेकचंद मुन्ना शर्मा, मनोज पूनिया, संजय सोनी, सुनील सिवाच, विनोद वर्मा, ईश्वर यादव सहित अनेक लोग धरने पर डटे रहे।