{"_id":"620806817861fd586943e83a","slug":"the-oil-depot-gate-was-closed-at-night-in-the-morning-a-rod-was-removed-hisar-news-hsr6241530197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को रॉड लगाकर तेल डिपो फाटक किया बंद, सुबह एक रॉड हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को रॉड लगाकर तेल डिपो फाटक किया बंद, सुबह एक रॉड हटाई
विज्ञापन
हिसार। महाबीर कॉलोनी रोड स्थित तेल डिपो फाटक वैसे तो नियमित बंद रहता है, लेकिन यहां से दुपहिया वाहन निकालने के लिए रास्ता छोड़ा गया था, लेकिन शुक्रवार रात को दोनों तरफ रॉड़ लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। ऐसे में रास्ता बंद होने के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि काफी राहगीर फाटक के नीचे से निकलते नजर आए। मगर शनिवार को सुबह एक रॉड़ हटा दी गई। ऐसे में अब एक रास्ते से राहगीर पहले की तरह ही आ और जा सकते है। अभी एक फाटक के पास रॉड़ लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है, लेकिन राहगीर पटरी के साथ बने रास्ते से निकल रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का रहता हैं आवागमन
तेल डिपो फाटक से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन रहता हैं। इस फाटक से कई पैसेंजर सवारियों के अलावा मालगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में अक्सर यह फाटक बंद होता है। रेलवे स्टेशन से ट्रेनें निकलते के बाद यह पहला फाटक ही आता है।
अधिकारियों को दिखाने के लिए किया जाता हैं फाटक बंद
उधर, अपना नाम न बताने की शर्त पर कुछ कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार को बीकानेर मंडल के डीओएम हिसार और शनिवार को डीसीएम सातरोड़ पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें दिखाने के लिए यह फाटक बंद किया गया था। जब भी यहां कोई आलाधिकारी आते हैं तो इस तरह ही रॉड या पाइप लगाकर फाटक बंद कर दिया जाता है। उनके जाने के बाद वहां से हटा दिया जाता है।