{"_id":"6755dd5a1848e6eff4069bde","slug":"the-new-road-from-asrawan-to-french-got-uprooted-in-20-days-mla-chandraprakash-said-carelessness-will-not-be-tolerated-get-it-repaired-hisar-news-c-21-hsr1005-521181-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: असरावां से फ्रांसी जाने वाली नई सड़क 20 दिन में उखड़ी, विधायक चंद्रप्रकाश बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दुरुस्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: असरावां से फ्रांसी जाने वाली नई सड़क 20 दिन में उखड़ी, विधायक चंद्रप्रकाश बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दुरुस्त करें
विज्ञापन
आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश सड़क का निरीक्षण करते हुए।
हिसार। असरावां से फ्रांसी गांव तक बनाए गए रोड में अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 15-20 दिन पहले ही रोड बनकर तैयार हुआ है और अभी से उखड़ने लगा है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत विधायक चंद्रप्रकाश से की तो उन्होंने रोड का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने बीएंडआर के एक्सईएन से बात करते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क को जल्द दुरुस्त कराएं।
विधायक चंद्रप्रकाश ने बताया कि असरावां से फ्रांसी गांव तक 12 फुट चौड़ा रोड है। बीएंडआर ने इस रोड की स्पेशल रिपेयर का काम करवाया है। निर्माण के दौरान ठेकेदार ने करीब 100 फीट के टुकड़े पर ठंडा तारकोल डाल दिया, जो ठीक ढंग से जमा नहीं, जिस कारण उस हिस्से से बजरी निकलने लगी हैं। उन्होंने बीएंडआर के एक्सईएन से बातचीत की तो एक्सईएन ने इस हिस्से का दोबारा से निर्माण करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर, आदमपुर से अग्रोहा का निर्माण कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है। करीब 6 माह पहले यह कार्य शुरू हुआ था। मगर आज तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसे लेकर भी अधिकारियों को आदेश दिए है कि इस रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से करवाया जाए।विधायक ने ठसका, किरतान, खारिया, डोभी, बांडाहेड़ी, बगला, जाखोद खेड़ा, खासा महाजन, जगाण व सलेमगढ़ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना। विधायक चंद्रप्रकाश 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे आदमपुर के मॉडल टाउन में स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हलकावासियों से मुलाकात करके जनसमस्याओं को सुनेंगे।